इस बिहारी छोरे की कंपनी से IRCTC को टक्कर देंगे अडानी, बड़ी दिलचस्प है 'ट्रेनमैन' की कहानी

Updated on 20-06-2023 08:04 PM
नई दिल्ली: जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने हाल में ऐलान किया कि वह ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कारोबार में उतरने जा रही है। अडानी की कंपनी ने ट्रेन टिकट बुकिंग सर्विस सेक्टर में उतरने के लिए स्टॉक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड में 100 फ़ीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। स्टॉक इंटरप्राइजेज ट्रेनमैन (Trainman) नाम से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग सर्विस चलाती है। जैसे ही ये खबर आई मीडिया में खबरें चलने लगी कि गौतम अडानी अपने इस कदम से ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग वेबसाइट IRCTC को चुनौती देंगे। हालांकि आईआरसीटीसी और ट्रैनमैन दोनों ने ही इन खबरों का खंडन किया।
Trainman IRCTC के 32 अधिकृत बी2सी भागीदारों में से एक है। हिस्सेदारी बदलने से इसमे कोई अंतर नहीं आयेगा।
अडानी ने जिन कंपनी में सौ फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, हम आपको उसके बारे में बता रहे हैं। ट्रेनमैन की शुरुआत कब हुई, किसने की और क्यों उसने अपनी सौ फीसदी हिस्सेदारी बेच दी?

गुरुग्राम स्थित स्टार्क एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (SEPL) की कंपनी ट्रेनमैन IRCTC से अधिकृत एक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग स्टार्टअप है। इसकी शुरुआत IIT रुड़की से पासआउट विनीत चिरानिया (Vineet Chirania) ने अपने दोस्त करण कुमार के साथ मिलकर की। दोनों ही आईआईटियन हैं और नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू किया। विनीत बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। साल 2016 में उन्होंने अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाया। ट्रेनमैन की शुरुआत करने से पहले वह जेपी मार्गन , lxigo जैसी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।

​कैसे मिला आइडिया​

ट्रेनमैन के सीईओ विनीत कुमार चिरानिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो दिल्ली से बिहार अपने घर जाते थे, उन्हें ट्रेन में टिकट के लिए काफी परेशान होना पड़ता था। कई बार उन्हें वेटिंग टिकट के साथ ट्रेन में सफर करना पड़ा, सीट तक नहीं मिली थी। जब वो आईआईटी रुड़की में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उन्हें ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म शुरू करने का आइडिया मिला, जिसमें लोगों को अपने ट्रेन टिकट कंफर्म होने की संभावना पता चल सके। इसी सोच के साथ उन्होंने ट्रेनमैन की शुरुआत की। उनके प्लेटफॉर्म पर इस जान की जानकारी लोगों को मिल जाती है।

​80 लाख डाउनलोड​

विनीत का दावा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर रोज लाखों की संख्या में लोग विजीत करते हैं। ट्रेनमैन ऐप के 80 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। कंपनी का दावा है कि उन्होंने अब तक एक मिलियन टिकटों की बुकिंग अपने प्लेटफॉर्म से की है। विनीत के मुताबिक उनके प्लेटफॉर्म पर लोगों को कंफर्म टिकट के PNR स्टेटस की सटीक जानकारी मिल जाती है। उन्होंने दावा किया कि वेटिंग टिकट कंफर्म होने की जो भविष्यवाणी की जाती है वह करीब 90 फीसदी सही होती है। ये उनके प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत है, जिसके कारण यात्रियों का ट्रेनमैन मोबाइल ऐप और वेबसाइट के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है।

​50 हजार से शुरू की कंपनी, आज 80 करोड़ की​

विनीत ने गुड़गांव से ट्रेनमैन के सफर की शुरुआत मात्र 50 हजार रुपये की पूंजी से की। कंपनी ने पहले महीने 30000 रुपये की कमाई की। शुरुआत में ट्रेनमैन बूटस्ट्रैप्ड कंपनी थी, लेकिन जुलाई 2022 में उन्होंने 9 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया। उस वक्त में कंपनी की वैल्यूएशन 10 मिलियन यानी करीब 80 करोड़ रुपये है। अब ये कंपनी अडानी डिजिटल का हिस्सा बनने जा रही है। अडानी इस कंपनी की मदद से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेक्टर में कदम रखने जा रहे हैं। इससे पहले साल 2022 में अडानी ने फिल्पकार्ट की कंपनी ClearTrip का अधिग्रहण कर फ्लाइट और कैब बुकिंग सेक्टर में कदम रखा। अब वो ट्रेन टिकट बुकिंग सेक्टर में दबदबा बनाने जा रहे हैं।

​IRCTC के टेकओवर की कोई संभावना नहीं

आपको बता दें कि ट्रेनमैन आईआरसीटीसी की एक बीटूसी कंपनी है। इस समय Trainman समेत IRCTC के 32 अधिकृत बी2सी (बिजनेस टू कस्टमर) भागीदार (Principal Service Provider) हैं। ट्रेनमैन का टेकओवर या एक्विजिशन से आईआरसीटीसी के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अगर कारोबार की बात करें तो
IRCTC से हर रोज औसतन 14.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं। जो कि रेलवे के कुल रिजर्व टिकट का 81 फीसदी है।

40.5 फीसदी टिकट IRCTC मोबाइल ऐप से बुक होती है।
16.2 फीसदी टिकट IRCTC की वेबसाइट से बुक होते हैं।


अब ट्रेनमैन की स्थिति देखते हैं
ट्रेन टिकट बुकिंग में ट्रेनमैन का कारोबार काफी कम है। ट्रेनमैन का आईआरसीटीसी के साथ एग्रीमेंट 16 अगस्त 2024 तक है। मौजूदा वक्त में ट्रेनमैन प्लेटफार्म से हर रोज करीब 2000 टिकट ही बुक होते हैं, जो रेलवे के कुल टिकटों के मुकाबले महज 0.137 फीसदी ही है। हलांकि अडानी का नाम जुड़ने क बाद ट्रेनमैन को पॉपुलैरिटी जरूर मिलेगी, जिसका फायदा उसे मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.