हिंडनबर्ग को मुंहतोड़ जवाब देने इस बड़ी कंपनी से अडानी कराएंगे जांच, क्या जीत पाएंगे निवेशकों का भरोसा

Updated on 14-02-2023 06:43 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह (Adani Group) अब अपने डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। अडानी समूह पर हिंडनबर्ग ने गंभीर आरोप लगाए है। कंपनी के शेयरों में ओवरप्राइसिंग, अकाउंट में हेरफेर जैसे गंभीर आरोप लगे। अब अडानी समूह इस रिपोर्ट के कारण हुए नुकसान से निपटने की तैयारी कर रहा है। शॉर्ट सेलर कंपनी के दावों को खारिज करने के लिए कंपनी ने स्वतंत्र कंपनी से ऑडिट के लिए बड़ी अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन (Grant Thornton) को हायर किया है। माना जा रहा है कि इस जांच से अडानी निवेशकों के भरोसे को फिर से हासिल करना चाहते हैं। वहीं बड़े निवेशकों के विश्वास को और मजबूत करना चाहते हैं।

हिंडनबर्ग को मुंहतोड़ जवाब

हिंडनबर्ग के आरोपों को झुठलाने के लिए अडानी समूह ने ऑडिट की तैयारी कर ली है। अडानी ने बड़ी अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन से ऑडिट की तैयारी कर ली है। हिंडनबर्ग के रिपोर्ट से कंपनी के नुकसान से बचाने के लिए और निवेशकों के भरोसे को दोबारा हासिल करने के लिए कंपनी ने ये तैयारी कर ली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन अडानी समूह की कुछ कंपनियों का स्वतंत्र ऑडिट करेगी। कंपनी ने इस हायरिंग को गोपनीय रखा है। अकाउंटेंसी फर्म अडानी समूह की कुछ कंपनियों के आडिट के साथ ये देखेगा कि ग्रुप में रिलेटिड पार्टी ट्रांजेक्शन कॉर्पोरेट गवर्नेंस स्टैंडर्ड का पालन करते हुए किया गया है कि नहीं। हालांकि ये बता दें कि इस खबर को लेकर ना तो अडानी समूह की ओर से कुछ कहा गया है और ना ही ग्रांट थॉर्नटन की ओर से।
गौरतलब है कि अडानी समूह को लेकर हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के बाद से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। अडानी समूह का मार्केट कैप 120 अरब डॉलर तक गिर गया है। खुद गौतम अडानी का नेटवर्थ घटकर आधा रह गया है। गौतम अडानी की निजी संपत्ति 54 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। हालांकि सोमवार को अडानी समूह ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उनके पास मजबूत कैश फ्लो है। उनकी योजनाएं फुली फंडिड हैं। उनके कारोबार में पैसों की कोई कमी नहीं है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.