हिंडनबर्ग को अडानी का मुंहतोड़ जवाब, शेयरों की सुधरी सेहत, रॉकेट बना अडानी एंटरप्राइजेज

Updated on 16-02-2023 07:01 PM
नयी दिल्ली: अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग के हमलों के बाद अडानी समूह को बड़ा झटका लगा। कंपनी का मार्केट कैप गिर गया। कंपनी का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर तक गिर गया। हिंडनबर्ग के हमलों से घिरे अडानी समूह के शेयरों की हालात अब धीरे-धीरे कंपनी के हालात सुधरने लगे हैं। अडानी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को समूह ने कहा था कि उसका बही-खाता बहुत अच्छी स्थिति में है।समूह की कम से कम छह कंपनियां लाभ में जबकि चार कंपनियां नुकसान में थीं।

अडानी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को समूह ने कहा था कि उसका बही-खाता बहुत अच्छी स्थिति में है।समूह की कम से कम छह कंपनियां लाभ में जबकि चार कंपनियां नुकसान में थीं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, "अडाणी समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण का गिरना जारी रहा और बुधवार को इनमें 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से चार के शेयर नुकसान में बंद हुए। उन्होंने कहा, कि समूह का एकीकृत बाजार मूल्यांकन 24 जनवरी की तुलना में अबतक 54.9 प्रतिशत गिर गया है।

अडानी के शेयरों की सेहत

बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,778.45 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2.02 लाख करोड़ रुपये है। एनडीटीवी के शेयर 4.70 प्रतिशत के उछाल के साथ 197.20 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार में इसके शेयर पांच प्रतिशत तक बढ़कर 197.75 रुपये तक गए। इसके अलावा, अंबुजा सीमेंट का शेयर 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 344.60 रुपये पर, एसीसी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,851.55 रुपये, अडाणी विल्मर 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 397.25 रुपये और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) के शेयर 0.68 प्रतिशत बढ़कर 568.95 रुपये पर बंद हुए।


इन शेयरों में गिरावट

हालांकि अडाणी समूह की चार कंपनियों- अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी टोटल गैस के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर अडाणी पावर का शेयर 140.90 रुपये, अडाणी ट्रांसमिशन 1,017.05 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 620.75 रुपये और अडाणी टोटल गैस 1,078.05 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी टोटल गैस अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर तक भी पहुंचे। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 242.83 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 61.275.09 अंक पर बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.