हिंडनबर्ग के झटकों के बाद अडानी का कमबैक, जानिए कैसे 10 दिन में गंवा दी आधी दौलत

Updated on 06-02-2023 06:18 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को हिला कर रख दिया। अडानी समूह का मार्केट कैप तो गिरा ही खुद गौतम अडानी की संपत्ति भी आधी रह गई। 10 दिनों से अडानी समूह में जारी ये तूफान जारी है। हालांकि अगर गौर से देखें तो गौतम अडानी कमबैक कर रहे हैं। गौतम अडानी फोर्ब्स बिलेनियर्स की लिस्ट (Forbes Billionaires List) में कमबैक कर रहे हैं। अमीरों की लिस्ट में गौतम अडानी जो 58 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 22वें नंबर पर पहुंच गए थे, वो अब धीरे-धीरे कमबैक कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में उन्होंने पांच रैंकों की छलांग लगाई है। फॉर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडानी 17वें नंबर पर पहुंच गए है। उनकी लिस्ट में गौतम अडानी अब जिम वॉलटन से ऊपर पहुंच गए है। उनकी कुल संपत्ति 61.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

10 दिन में गंवा चुके हैं आधी दौलत

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण गौतम अडानी की संपत्ति लगातार गिर रही थी। हालांकि हफ्ते के खत्म होते-होते इसमें सुधार हुआ। 58 अरब डॉलर के नेटवर्थ पर पहुंच चुके अडानी की संपत्ति में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक उनकी निजी संपत्ति अब 61.9अरब डॉलर पर पहुंच गई है। अगर पिछले 10 दिनों के उनके ग्राफ को देखें तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। 10 दिनों में अडानी का पूरा साम्राज्य हिल गया। जो कभी 127 अरब डॉलर की सपंत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे, वो सीधे 61 अरब डॉलर पर पहुंच गए।

गौतम अडानी के दौलत में गिरावट का ग्राफ देखें तो 10 दिनों में उनकी संपत्ति आधी रह गई। 24 जनवरी को उनका नेटवर्थ 127 अरब डॉलर थी। 25 जनवरी को वो गिरकर 120 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 26 जनवरी को वो भी ये 120 अरब डॉलर पर स्थिर रही। 27 जनवरी को अडानी का एफपीओ जारी हुआ था, उस दिन उनका नेटवर्थ गिरकर 98.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमीरों की लिस्ट में वो सांतवे नंबर पर पहुंच गए। इसके अगले दिन उनकी स्थिति बरकरार रही। अगले दिन 30 नजवरी को उनका नेटवर्थ और गिरा और ये 88.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगले दिन मामूली तेजी आई और ये 89.1 अरब डॉलर पर पहुंतच गया। 1 फरवरी को स्थति और बिगड़ गई। गौतम अडानी की निजी संपत्ति में उनकी संपत्ति 89.1 अरब डॉलर से गिरकर 74.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके साथ ही वो अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं अगले दिन 2 फरवरी को उनकी निजी संपत्ति 64.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस लिस्ट के साथ ही वो अमीरों की लिस्ट में और नीचे खिसकर 16वें नंबर पर पहुंच गए। 3 फरवरी को उनका नेटवर्थ 58 अरब डॉलर पर पहुंच गया और वो अमीरों की लिस्ट में 22वें नंबर पर पहुंच गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.