अडानी के कॉन्फिडेंस ने हिंडनबर्ग को किया 'खामोश', शेयर बाजार से आई गुड न्यूज

Updated on 16-02-2023 06:54 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) के हमलों से अडानी समूह को बड़ा नुकसान हुआ। कंपनी को लेकर शॉर्ट सेलर कंपनी ने निगेटिव रिपोर्ट जारी की, जिसके बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर गिरने लगे। अडानी समूह ने इस रिपोर्ट को लेकर कई सवाल उठाए गए और कहा कि निजी फायदे के लिए हिंडनबर्ग ने ये रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी समूह डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है। अडानी समूह ताबड़तोड़ लोन्स का प्रीपेंमेंट कर रही है। कंपनी ने निवेशकों को आश्वासन दिलाया है कि उनके पास फंड की कमी नहीं है। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने खुद कहा कि अडानी शेयरों में जारी उठापटक अस्थाई है। उनका फोकस अब कारोबार को बढ़ाने पर है। अडानी समूह की ओर से निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश की जा रही है। इस कोशिश के बाद शेयरों पर असर दिखने लगा है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी लौटी है। अडानी टोटल को छोड़कर सभी शेयर हरे रंग के साथ खुले हैं।

अडानी के शेयरों में तेजी

  • अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज ( ADANI ENTERPRISES LTD) के शेयर आज तेजी के साथ खुले हैं।
  • अडानी ADANIENT के शेयर +2.67% की तेजी के साथ 1826.00 रुपये पर खुले हैं।
  • अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ( ADANI PORTS AND SPECIAL ECONOMIC ZONE LTD) में +2.34% की तेजी लौटी है और ये शेयर 582.25 रुपये पर खुले हैं।
  • अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में 4.97 फीसदी की तेजी आई और ये 147.90 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं।
  • अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission Ltd) के शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ 1037.40 रुपये पर खुले हैं।
  • अडानी ग्रीन एनर्जी ( Adani Green Energy Ltd) के शेयर में 3.44 फीसदी की तेजी आई और ये 642.10 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं।
  • अडानी विल्मर (Adani Wilmar Ltd) के शेयर 4.46 फीसदी की तेजी के साथ 414.95 रुपये पर पहुंच गए।
  • सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) के करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 1869 रुपये से ऊपर चढ़ रहे हैं।
  • अंबुजा सीमेंट (AMBUJA CEMENTS LTD) के शेयर 347.65 रुपये पर पहुंच गए है।
  • NDTV के शेयरों 4.84 फीसदी चढ़कर 206.75 रुपये पर पहुंच गए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.