अडानी के शेयरों में आई तूफानी तेजी, 4 में लगा अपर सर्किट, उछाल के साथ खुले सभी स्टॉक्स

Updated on 22-05-2023 09:37 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी के शेयरों (Adani Group Shares) में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। अडानी ग्रुप (Gautam Adani) की सभी 10 कंपनियों के शेयर आज उछाल के साथ खुले हैं। ग्रुप की 4 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है। गौतम अडानी की सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। गौतम अडानी के शेयरों (Adani Group Shares) में अचानक बंपर उछाल देखा जा रहा है। शेयर तूफानी तेजी से भाग रहे हैं। शेयरों में तेजी के बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ (Gautam Adani Net Worth) में भी इजाफा हुआ है। अडानी (Gautam Adani) के शेयरों में यह उछाल हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच (Adani-Hindenburg Research Case) के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट की समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद से दिख रहा है। अडानी के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है।

इन शेयरों में लगा अपर सर्किट

गौतम अडानी की 4 कंपनियों के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। अडानी पॉवर (Adani Power) के शेयर आज बढ़त के साथ खुले हैं। शेयरों में 5 फीसदी का बंपर उछाल देखा जा रहा है। शेयर अपर सर्किट पर लगे हुए हैं। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर भी 5 फीसदी के उछाल के साथ अपर सर्किट पर लगे हुए हैं। अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। यह शेयर 5 फीसदी के उछाल के साथ अपर सर्किट पर लगे हुए हैं। एनडीटीवी (NDTV) के शेयर भी अपर सर्किट पर लगे हुए हैं। इनमें भी 5 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

निवेशकों की दिख रही भारी खरीदारी

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिल रही है। अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 2102 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर 942 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी चार फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर 719 रुपये के स्तर पर हैं। अडानी विल्मर के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। यह शेयर 437 रुपये के स्तर पर हैं। अंबुजा सीमेंट और एसीसी के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.