रॉकेट की तरह भाग रहा अडानी का ये स्टॉक, 5 दिन में आया 87.89% का तगड़ा उछाल, ताबड़तोड़ खरीदारी कर रहे निवेशक

Updated on 06-03-2023 06:47 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में अडानी ग्रुप (Adani Group) ने जबरदस्त वापसी की है। अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। अभी कुछ दिन पहले तक तबाड़तोड़ गिरावट का सामना कर रहे अडानी ग्रुप के शेयरों में अब लगातार तेजी देखी जा रही है। 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी के शेयर औंधे मुंह गिर रहे थे। कुछ शेयर तो 80 फीसदी से ज्यादा गिर चुके थे। अडानी की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 150 अरब डॉलर गिर गया था। फिर सिर्फ 5 दिनों में पासा पलट गया। पिछले दिनों आई पॉजिटिव खबरों के चलते अडानी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में बंपर तेजी देखी जा रही है। इस शेयर को खरीदने के लिए निवेशकों की भीड़ लगी है।

मार्केट कैप में हुआ इजाफा


पिछले 4 ट्रेडिंग सत्रों में अडानी के सभी 10 शेयरों का कुल बाजार पूंजीकरण 1.73 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 8.55 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। अडानी ग्रुप की प्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज इस रैली में सबसे आगे रही है। पिछले 5 दिनों में इस कंपनी के शेयर में 87.89 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। यह शेयर शुक्रवार को 17 फीसदी की बढ़त के साथ 1879.35 रुपये पर बंद हुआ था। बाकी के 9 शेयरों की कीमतों में भी पिछले 4 सत्रों में जमकर इजाफा हुआ है। आज भी अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी बनी हुई है। बता दें कि इस ताजा उछाल से पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते अडानी के शेयरों में 12 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके थे। पिछले सत्रों में आई रिकवरी के बावजूद अडानी ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यू अभी भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के पहले से 55 फीसदी डाउन है।

आज 11 फीसदी से ज्यादा का आया उछाल


अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में आज यानी सोमवार को 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर में सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है। यह स्टॉक सुबह 1,966.70 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसने 2,135 रुपये के उच्च स्तर को भी छुआ। सुबह साढ़े ग्याहरा बजे यह शेयर 2,091 रुपये के स्तर पर चल रहा था। शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में तेजी के बीच निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.