अपर कलेक्टर ने गणेश विसर्जन झांकी के संबंध में गणेशोत्सव समिति के सदस्यों की ली बैठक

Updated on 19-07-2025 01:32 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गणेश विसर्जन झांकी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गणेशोत्सव समितियों की बैठक ली। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव में गणेश उत्सव झांकी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। गणेश उत्सव झांकी देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इसके लिए निर्धारित रूट से झांकियां निकालना होगा।

उन्होंने झांकी रूटचार्ट के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी झांकियों को निर्धारित समय और एक डायरेक्शन में झांकी निकालनी होगी। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की सुविधा पहुंच सके। मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थान में ही किया जाएगा। उन्होंने गणेश पंडाल सड़क पर नहीं लगाने के निर्देश दिए। पंडाल से नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने डीजे संचालन को उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग के लिए जारी निर्देशों का पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि झांकी में तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थल झांकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए समितियों से कहा।

झांकी के दौरान फटाके फोडऩा, किसी भी तरह का हथियार व लाठी-डंडा लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम खेमलाल वर्मा सहित गणेश उत्सव समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.