अपर कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Updated on 11-07-2025 01:51 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने छुरिया विकासखंड के ग्राम गेंदाटोला के समीप फाफामार नाला में डूबे हुए दो व्यक्ति  केशव धरमगुड़ी एवं  देवेन्द्र यादव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक  केशव धरमगुड़ी का शव मिल गया है। ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धांजलि योजना के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपर कलेक्टर ने एसडीएम डोंगरगांव को आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत मृतक के परिवार को 4 लाख रूपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम द्वारा दूसरे व्यक्ति  देवेन्द्र यादव की तलाश की जा रही है।

नगर सेनानी  अरूण कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा राहत एवं बचाव के लिए लगातार कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक  केशव धरमगुड़ी का शव प्राप्त हो गया है। वहीं दुर्ग से राज्य आपदा मोचन बल की टीम यहां रेस्क्यू के लिए आयी है। शाम तक दूसरे व्यक्ति के संबंध में शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, तहसीलदार  विजय कोठारी, थाना प्रभारी  उमेश बघेल, एसडीआरएफ दुर्ग-राजनांदगांव की दो टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.