जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध, किसानों से शीघ्र उठाव कराएं : कलेक्टर
Updated on
28-05-2024 06:57 PM
कोरिया। जिले में खरीफ वर्ष 2024 में खाद एवं बीज की भंडारण, वितरण, उपलब्धता और विगत वर्ष में खपत को लेकर जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध है। समितियों के माध्यम से किसानों द्वारा शीघ्र उठाव कराएं। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों, जनपद पंचायत के सीईओ से कहा कि गांव-गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराएं ताकि बरसात पूर्व किसानों को खाद, बीज वितरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा खाद-बीज समय पर वितरण हो सके।
उन्होंने कहा कि समितियों में खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल निराकरण करें, वहीं किसी भी प्रकार की कालाबाजारी व अधिक दाम पर बेचने की शिकायत मिलने पर संबधितों के विरुद्ध कार्यवाही भी करें। उन्होंने शासन स्तर से समिति तक खाद-बीज प्राप्त होने की पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
समितियों में 2552.88 क्विंटल बीज और 58331.26 क्विंटल उर्वरक भंडारित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बैकुंठपुर के शाखा प्रबंधक ने जानकारी दी है कि 1 अप्रैल 2024 से अभी तक यूरिया 28045.80 क्विंटल, इफको 11189.11क्विंटल, डीएपी 14736.50 क्विंटल, सुपर फास्फेट 1857.50, पोटाश 856.50 क्विंटल, जिंक 1645.85 क्विंटल इस तरह 5 हजार 831.26 क्विंटल भण्डारण है, वहीं किसानों को यूरिया 9537.25 क्विंटल, इफको 2988 क्विंटल, डीएपी 5916 क्विंटल, सुपर फास्फेट 405.60 पोटाश 336 क्विंटल, जिंक 1026 क्विंटल इस तरह 20 हजार 208.86 क्विंटल वितरण हो चुका है और स्टॉक में 38 हजार 122.40 शेष है।
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
कोरबा। जिले के सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…