जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

Updated on 08-08-2025 02:27 PM

राजनांदगांव। जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव  प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले मंश खरीफ 2025 अंतर्गत 38593.7 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 74.90 प्रतिशत है। जिसमें यूरिया 13120.4 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 7252.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4855.2 मीट्रिक टन, एनपीके 9611.9 पोटाश 3753.4 मीट्रिक टन है। अब तक किसानों को 35693.8 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 12524.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 6219.9 मीट्रिक टन, डीएपी 4525.1 मीट्रिक टन, एनपीके 9294.4 पोटाश 3130.2 मीट्रिक टन है। किसानों को 2899.9 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 596.2 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1033 मीट्रिक टन, डीएपी 330.1 मीट्रिक टन, एनपीके 317.5 मीट्रिक टन, पोटाश 623.3  मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10819.68 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10292.96 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 526.72 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 13653 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10277.30 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 518.70 क्विंटल धान का वितरण शेष है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.