आदि कर्मयोगी अभियान : जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल

Updated on 22-09-2025 02:14 PM

सुकमा। जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 1385 ग्रामीण, वॉलेंटियर, एनजीओ सदस्य एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारीदृअधिकारियों को ग्राम स्तर पर विकास योजना निर्माण एवं समुदाय के उन्मुखीकरण हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्रक्रिया ब्लॉक प्रोसेस लैब (विकासखंड प्रक्रिया प्रयोगशाला) के माध्यम से संचालित हो रही है।

जिला मास्टर ट्रेनर्स (डीएमटी) द्वारा विकासखंड मास्टर ट्रेनर्स (बीएमटी) को प्रशिक्षित किया गया , जिससे वे ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग कर सकें। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जलशक्ति तथा वन विभाग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को दक्ष बनाना है, ताकि योजनाओं का लाभ समुदाय तक पारदर्शी और सुगम रूप से पहुंचे।

कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह प्रशिक्षण युवाओं और संस्थानों की क्षमता वृद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। सुकमा जिला जनजाति बाहुल्य है और विशेषकर पिछड़ी जनजाति समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। समुदाय की सक्रिय सहभागिता से शासन की योजनाएं अधिक प्रभावशाली होंगी और आमजन तक उनका लाभ सहजता से पहुंचेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.