आदि सेवा पखवाड़ा : ट्राईबल विलेज विजन निर्माण की दी जा रही विस्तृत जानकारी

Updated on 23-09-2025 12:35 PM

बालोद। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व/सेवा पखवाड़ा का आयोजन जिले के चयनित 186 ग्रामों में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत चयनित ग्रामों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना कर जनजातीय समुदाय के लिये एकल खिड़की सुविधा केन्द्र बनाये जा रहे हैं। 

इस अभियान के तहत विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर जन-जागरण रैली, ट्रांसेक्ट वाक एवं केंद्रित सामूहिक चर्चा कर ट्राईबल विलेज विजन का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही क्रिटिकल गैप को चिन्हांकित कर योजनाओ की संतृप्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य है। आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम नारागांव, बालोद विकासखण्ड के ग्राम अमोरा, लिमोरा, गोड़री, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम गंजईडीह, आतरगांव, रानाखुज्जी, मड़वापथरा, राघोनवागांव, गहिरा नवागांव, राघोनवागांव, अलिवार, कोटेरा, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा, भर्रीटोला 43, बिटाल, बोरगांव, नर्राटोला, कुसुमटोला, मरकाटोला, पेण्ड्री एवं ग्राम बेलोदा में मास्टर टेªनर्स एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा विलेज वर्कशॉप का आयोजन कर आदि सेवा पर्व/सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में आदि सेवा पर्व के दौरान जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसी सेवात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत ट्राईबल विलेज एक्शन प्लान एवं ट्राईबल विलेज विजन 2030 तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक रोडमैप बनेगा। 02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा में इन योजनाओं का अनुमोदन होगा। ग्राम स्तर पर आदि सेवा केन्द्र स्थापित किया जाएगा, जहां शिकायत निवारण और सेवा वितरण की व्यवस्था होगी। साथ ही ग्राम विकास योजना क्रियान्वयन कैलेंडर बनाया जाएगा, जिससे योजनाएं समयबद्ध तरीके से लागू हो सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.