आदिल की बैंड बजा दूंगी... राखी के सपोर्ट में कश्मीरा शाह ने कही ये बात तो लोग बोले- पी रखी है!

Updated on 25-02-2023 11:26 PM
राखी सावंत इन दिनों दर्द से गुजर रही हैं। पहले उन्होंने मां को खो दिया और उसके बाद पति आदिल खान दुर्रानी ने भी धोखा दे दिया। हालांकि वह सलाखों के पीछे हैं लेकिन राखी सावंत इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। पहले उनके सपोर्ट में शर्लिन चोपड़ा आई थीं। और अब कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह उतर आई हैं। उन्होंने खुलकर राखी का साथ देने का वादा किया है। और आदिल की बैंड बजाने की बात कही है।

दरअसल, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट्स की 24 फरवरी की रात पार्टी हुई। इस पार्टी में जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटौरी वह थीं कश्मीरा शाह। वह इस दौरान लगातार अपनी दोस्त राखी सावंत के सपोर्ट में चीखती चिल्लाती नजर आईं। उन्होंने तो कैमरे के सामने ये भी कहा कि वह राखी (Rakhi Sawant) के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की बैंड बजा देंगी। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन्स दिए और तमाम तरह की बातें कहीं।

राखी सावंत का साथ देंगी कश्मीरा शाह

वीडियो में कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) कार में बैठी नजर आ रही हैं और खिड़की से बाहर झांकती हुई पपाराजी से कहती हैं- मैं अभी आई हूं अमेरिका से। राखी के साथ मैं खड़ी हूं। आदिल की बैंड बजा दूंगी। क्या किया है उसने। अभी उसकी मां का देहांत हुआ। मैं इंडिया में नहीं थी। उसकी हिम्मत कैसे हुई। राखी मैं तुम्हारे साथ हूं।' इसके बाद कश्मीरा वहां से चली जाती हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन दिए।

लोगों ने कश्मीरा शाह के वीडियो पर किया रिएक्ट

राखी का साथ देने के लिए कश्मीरा शाह की कुछ ने आलोचना की और कुछ ने तारीफ। एक यूजर ने लिखा- नया नमूना आ गया है मार्केट में। सबतो बस खुद को कैसे भी कैसे हाईलाइट करना है खुद को। एक ने लिखा- ड्रामा क्वीन 2। एक ने लिखा- इसने पी रखी है। एक ने लिखा- दारू पीकर टाइट है। वहीं, कुछ ने रेड हार्ट इमोजी और क्लैपिंग इमोजी की बारिश कर कश्मीरा की हिम्मत की दाद दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.