इस दिन रिलीज होगी 'आदिपुरुष', बखेड़े से बचने के लिए नए पोस्टर में तगड़ा ट्विस्ट

Updated on 18-01-2023 08:19 PM
फिल्म 'आदिपुरुष' की फाइनल रिलीज डेट सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, फिल्म की घोषणा के बाद से लोगों को इसकी झलक का बेसब्री से इंतजार था और जब टीजर सामने आया तो लोगों का इस फिल्म पर गुस्सा फूट पड़ा था। हालांकि, मेकर्स अपनी गलतियों को सुधारने के काम में लगे हुए हैं और अब रिलीज डेट की वजह से यह सुर्खियों में है। हालांकि, मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए काफी फूंककर कदम रखा है।

ओम राउत ने कहा- रामकार्य करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं

मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा की है और बताया है कि यह फिल्म 150 दिन बाद थिएटर में रिलीज होगी। फिल्ममेकर ने 'आदिपुरुष' का एक पोस्टर रिलीज किया है। चूंकि फिल्म के किरदारों के लुक्स पर लोगों ने टीजर के बाद से ही काफी नाराजगी जताई थी और इसीलिए अब मेकर ने नए पोस्टर को लेकर फूंक कर कदम रखा है। मेकर ने फिल्म के किरदार की जगह रामायण में लिखी पंक्ति का इस्तेमाल किया है।
डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म के पोस्टर्स को रिलीज करते हुए लिखा है, 'रामकार्य करने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।' इसी के साथ फिल्म के पोस्टर्स पर जय श्री राम के अलावा श्री राम काज करिबे को आतुर लिखा हुआ है।'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' एक्टर अभय देओल जिन्हें आपने तमाम फिल्मों में देखा है, वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'ट्रायल बाय फायर' वेब सीरीज की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अभय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया है कि उन्हें उस फेम से नफरत होती थी क्योंकि उनसे उनके परिवार के सदस्यों के बारे में पूछा जाता था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि जब वह न्यूयॉर्क गए थे तब भी वह अपनी फिल्म 'देव डी' के किरदार से बाहर ही नहीं निकल पा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह रोज ड्रिंक किया करते थे। नशे में धुत्त रहते थे।
जैसा कि आपको मालूम है कि फरवरी, 2009 में Dev D रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ब्लैक कॉमेडी फिल्म थी। इसे अनुराग कश्यप ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसमें अभय देओल के साथ-साथ कल्कि केकलां और माही गिल भी नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सभी का किरदार पसंद किया गया था।

16 जून को रिलीज हो रही 'आदिपुरुष'

इसी पोस्टर में सबसे नीचे लिखा नजर आ रहा है कि 'आदिपुरुष' रिलीज होने में 150 दिन और बचे हैं और इसी के साथ रिलीज डेट 16 जून लिखा दिख रहा है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होते ही ट्विटर पर #Adipurush ट्रेंड हो रहा है।

फैन्स को नहीं पसंद आया था टीजर

बताया जा रहा है कि फिल्म 3डी में है जिसमें जबरदस्त वीएफएक्स नजर आनेवाला है। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान लीड रोल में दिखेंगे। याद दिलाते चलें कि इस फिल्म का टीजर अक्टूबर में रिलीज किया गया था। मेकर्स ने काफी उम्मीद से इस टीजर को रिलीज किया, लेकिन फैन्स ने एक झटके में इसे नकार दिया। लोगों को इस फिल्म में आदिपुरुष यानी राम के किरदार में प्रभास को देखकर अच्छा नहीं लगा। इसके अलावा लोगों का गुस्सा लक्ष्मण के किरदार पर और सैफ अली खान के रावण वाले किरदार पर भी खूब निकला। लोगों को रावण के बालों के स्पाइक्स, लक्ष्मण का लेदर बेल्ट, राम की मूंछें...कुछ भी पसंद नहीं आईं। लोगों ने इस फिल्म का जमकर विरोध किया जिसके बाद मेकर्स ने इसपर फिल्म के वीएफएक्स पर फिर से काम करने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.