Aditi Rao Hydari ने 'बॉयफ्रेंड' सिद्धार्थ संग 'तुम तुम' सॉन्ग पर किया डांस, फराह खान ने किया मजेदार कमेंट

Updated on 28-02-2023 09:07 PM
अदिति राव हैदरी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ पिछले काफी समय से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है, यह तो पता नहीं, लेकिन इनके इश्क के चर्चे काफी समय से हैं। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को कई बार एक साथ हैंगआउट करते हुए भी देखा गया है। लेकिन इस समय अदिति और सिद्धार्थ अपने एक डांस वीडियो के कारण चर्चा में हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीया मिर्जा तक इस वीडियो पर अपना दिल हार बैठी हैं।
वायरल वीडियो को Aditi Rao Hydari और Siddharth ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी एक्टर विशाल की तमिल फिल्म 'एनिमी' के वायरल डांस ट्रेंड 'तुम तुम' पर डांस कर रहे हैं। मजेदार बात तो यह है कि दोनों एक-दूसरे से डांस स्टेप मैच करने की कोशिश करते हैं। वीडियो शेयर कर अदिति ने लिखा है, 'डांस करते बंदर...द रील डील।'

फराह और मलाइका का मजेदार कमेंट

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के इस वायरल डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। दीया मिर्जा, पत्रलेखा, हंसिका मोटवानी और कोंकणा सेन शर्मा समेत कई सेलेब्स ने भी प्यार लुटाया है। दीया मिर्जा ने लिखा है, 'लव, लव, लव। मुझे ऐसा मंकी टाइम और चाहिए।' वहीं पत्रलेखा ने लिखा कि यह डांस वीडियो उनका सबसे फेवरेट है।' लेकिन फराह खान ने मजेदार कमेंट कर दिया। उन्होंने लिखा, 'तुम दोनों को अकसर ही ऐसा डांस करना चाहिए।' वहीं मलाइका ने लिखा- सो क्यूट।

ऐसे शुरू हुआ अदिति-सिद्धार्थ का अफेयर

अदिति और सिद्धार्थ का यह डांस वीडियो इंस्टा रील पर ट्रेंड में है। पिछले हफ्ते जब दोनों साथ में लंच डेट पर गए थे, तब भी वो छा गए थे। सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी के रिलेशनशिप के बारे में बात करें तो उनके अफेयर के चर्चे तब शुरू हुए थे, जब अदिति ने 17 अप्रैल 2022 को सिद्धार्थ के बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट किया था। इस पोस्ट में अदिति ने सिद्धार्थ को 'माय पिक्सी बॉय' कहा था था और लिखा था- 'तुम बेहतर जानते हो कि तुम्हें कितना प्यार मिलता है।' बाद में सिद्धार्थ ने भी अदिति को 'दिल की रानी' कहते हुए उनके बर्थडे पर विश किया था। साथ में एक बेहद रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की थी।

शादी को लेकर फैन्स पूछते हैं सवाल

सिद्धार्थ और अदिति के रिलेशनशिप की खबरों को तब और बल मिला, जब 26 जनवरी 2023 में दोनों हाथों में हाथ डाले साउथ के कपल शरवानंद और रक्षिता शेट्टी की शादी में पहुंचे थे। दोनों ने फिल्म 'महा समुद्रम' में साथ काम किया, जो 2021 में रिलीज हुई थी। तभी से फैन्स पूछ रहे हैं कि अदिति और सिद्धार्थ कब शादी करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.