तेलंगाना के एक मंदिर में शादी करेंगे अदिति-सिद्धार्थ:एक्ट्रेस ने दी हिंट

Updated on 02-09-2024 03:10 PM

अदिति राव हैदरी ने हिंट दी है कि तेलंगाना के एक मंदिर में वो और सिद्धार्थ सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल इसी साल शादी कर सकते हैं।

वोग के साथ हालिया इंटरव्यू में जब अदिति से वेडिंग डेस्टिनेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘शादी वानापर्थी में 400 साल पुराने मंदिर में होगी। यह मेरे परिवार के लिए बहुत स्पेशल जगह है।'

अदिति बोलीं- सिद्धार्थ से टीनएज में मिलती तो भी उनसे प्यार हो जाता
अदिति ने सिद्धार्थ के साथ अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘अगर हम टीनएज में भी एक-दूसरे से मिले होते तो भी हमें प्यार हो जाता। मैं बहुत ज्यादा रिश्तों में नहीं रही हूं क्योंकि जब मैं किसी को देखती हूं तो मुझे तुरंत पता चल जाता है कि क्या यह मेरा इंसान है।

जब मैं सिद्दू से मिली तो मुझे यह महसूस हुआ कि वे मेरे अपने हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है। बेशक रिश्ते में एक साथ आगे बढ़ने का एक प्रोसेस होता है। लेकिन जब मैं उनसे मिली तो मेरे दिमाग में ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा था।'

2021 में फिल्म सेट पर हुई थी अदिति और सिद्धार्थ की मुलाकात
अदिति ने सिद्धार्थ के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात 2021 की फिल्म महा समुद्रम के सेट पर हुई थी।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘वे अंदर आए और बोले- हैलो सुंदर लड़की। आमतौर पर जब कोई ऐसी बातें कहता है, तो यह काम नहीं करता है। लेकिन यह सच था। दिन के खत्म होने तक उन्होंने मुझे और सेट पर मौजूद लगभग सभी लोगों को हंसा दिया।’

साथ काम करने की वजह से सिद्धार्थ और अदिति करीब आए गए थे। हालांकि इन्होंने अपना रिश्ता प्राइवेट ही रखा था। 2023 में दोनों ने तमिल फिल्म एनिमि के गाने पर साथ में एक रील बनाई थी, जिससे उनके रिलेशनशिप के अफवाहों ने तूल पकड़ा।

इसी साल कपल ने की है सगाई

इसी साल मार्च में यह अफवाह उड़ी थी कि अदिति और सिद्धार्थ ने शादी कर ली है। इस पर कपल ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सिर्फ सगाई की है। दोनों के सगाई में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे।

अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी फिल्मों की भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने पद्मावत, बॉस, रॉकस्टार और मर्डर-3 जैसी फिल्मों में काम किया है।

राजघराने से है अदिति का संबंध
अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में एहसान हैदरी और विद्या राव के घर हुआ था। अदिति हैदराबाद के निजाम रहे मो. साहेल अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी के राजा थे।

अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर की थी। उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया था। यहां काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया था। उन्होंने पहली बार 2007 की तमिल फिल्म श्रृंगारम में एक्टिंग की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.