गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशासन सक्रिय

Updated on 03-08-2026 01:40 PM

सुकम।जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोंटा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गौतम अहीर ने शनिवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोंटा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अभिलेखों के संधारण तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री अहीर ने विद्यालय के पंजीयन एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए शिक्षकों से शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार लाने, नियमित मूल्यांकन करने और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।    जनपद सीईओ  गौतम अहीर ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई सहित छात्रावास में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओंकृबिजली, पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाईकृकी जानकारी ली। विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.