स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर शासन अलर्ट, जिलों को जारी हुए दिशा-निर्देश

Updated on 18-07-2026 01:34 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य शासन ने राष्ट्रीय पर्व के गरिमामय आयोजन के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 9 बजे मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में विशेष रूप से सामूहिक वंदे मातरम् गायन कराया जाएगा। राज्य शासन ने सभी शासकीय विभागों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों को इस आयोजन में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला मुख्यालयों पर संबंधित प्रभारी मंत्री अथवा राज्य शासन द्वारा नामित जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विकासखंड, नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी जाएगी।

शासन ने समारोह के दौरान शहीद जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी शासकीय भवनों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाने को कहा गया है।

राज्य सरकार ने सभी जिलों से सुरक्षा, स्वच्छता और आयोजन संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.