प्रशासनिक पहल से निमलगुड़ा में शांति व्यवस्था बहाल

Updated on 13-05-2025 01:43 PM

सुकमा। विगत दिनों क्रिस्टाराम थानांतर्गत ग्राम निमलगुड़ा में पंचायत की बैठक के दौरान धार्मिक विषयों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी जिसमें सुचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव और पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के निर्देश में तत्काल एसडीएम कोंटा श्री शबाब खान और एसडीओपी मरईगुड़ा श्री शिखर मरावी मौके पर निमलगुड़ा पहुंचे। ग्राम निमलगुड़ा मे पहुंचकर उन्होंने गांव में पंच, सरपंच व जनप्रतिनिधियों के साथ सभी पक्ष व सामाजिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामवासियों के साथ बैठक आयोजित कर गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बातचीत की। बैठक में दोनों ही पक्षों के विषयो को सुनने के उपरांत बैठक मे सर्वसम्मति से ग्राम में शांति व सौहार्द स्थापना व आपस में मिलजुल कर रहने व सामाजिक परंपराओं का सम्मान करने हेतु सहमति बनी। पीड़ितों की शिकायत पर थाना क्रिस्टाराम में तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त प्रकरण में थाना क्रिस्टाराम द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

     कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि वर्तमान में निमलगुड़ा पंचायत में विवाद की कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले का निपटारा किया जा चुका है। समस्त ग्रामवासी आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मिल जुलकर रहते हैं। कुछ बाहरी लोगों के द्वारा जानबूझकर इस मामले को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शासन-प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एवं प्रशासन जनता की भलाई और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आम जनता से समाज में शांति एवं सदभाव बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.