भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में यूजीसी के नियमों से होंगे पीएचडी में प्रवेश

Updated on 08-09-2025 03:23 PM

भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) में विद्यार्थियों को अब एक साल में दो बार पीएचडी में प्रवेश दिया जा रहा है। सत्र 2025-26 के लिए दूसरी बार यूजीसी के नियमों के अनुसार पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। विवि ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस बार 36 विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों पर शोधार्थियों का चयन किया जाएगा।

यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट या वैध जेआरएफ स्कोर कार्ड धारक उम्मीदवार सोमवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि आठ नवंबर तक है। अभी करीब 1200 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। पहले चरण में 2200 में से एक हजार सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। गाइड उपलब्ध न होने से दूसरे चरण में अरबी, फारसी विषयों को हटा दिया गया है।

इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में नेट परीक्षा में योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। श्रेणी-1 के उम्मीदवारों को जेआरएफ के साथ पीएचडी व असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य माना जाएगा, जबकि श्रेणी-2 में बिना जेआरएफ के पीएचडी व असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र होंगे। श्रेणी-3 में केवल पीएचडी प्रोग्राम के लिए ही योग्य माने जाएंगे। सामान्य के लिए फीस 2500, एसटी, एससी, ओबीसी, दिव्यांगजन, ईडब्ल्यूएस की फीस 1000 रुपये है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.