किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Updated on 27-07-2026 03:05 PM

कोंडागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं श्रीमती रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण जिला के विकास खण्ड़ स्तर चिन्हाकिंत शासकीय हाई स्कूल ड़ोगरीगुड़ा, शासकीय हाई स्कूल गिरोला, शासकीय हाई स्कूल फूकागिरोला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुलमुला, स्कूलों में दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य किशोरी बालिकाओं में आत्म विश्वास विकसित करना उन्हें अपने सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना, तथा विपरित प्ररिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्राशिक्षकों द्वारा किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनिकों का व्यावहारिक अभ्यास करया गया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार के छेड़छाड़, हिंसा या अपातस्थिति में धर्ये पूर्वक निर्णय लेने एवं तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं को चाइल्ड हेल्प लाइन न0 1098, महिला हेल्प लाइन न0 181, साइबर हेल्प लाइन न0 1930, बच्चों की सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उदेश्य, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता बाल विवाह रोकथाम महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

उपस्थित किशोरी बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा, एवं समान अवसर उपल्ब्ध कराने तथा उनके सर्वागीण विकास में सहयोग करने की पहल की गई। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण केद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, से श्रीमति रीना सिंह जिला मिशन समन्वयक, माधुरी उसेण्डी जेण्डर विशेषज्ञ, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिका, किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.