दुर्ग में बिक रही मिलावटी शराब:कई दुकानों में ओवर रेटिंग, प्रीमियम ब्रांड भी नहीं

Updated on 21-05-2025 12:52 PM

दुर्ग, दुर्ग जिले की दुकानों में मिलावटी शराब बिकती हुई पाई गईं। इसके साथ ही जिले की कई दुकानों में ओवर रेटिंग और अधिक कमीशन देने वाले ब्रांड की शराब बेचना पाया गया। इसको लेकर आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त ने आबकारी अधिकारी सीआर साहू नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है।

आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी नवीन तोमर के नेतृत्व में उनकी टीम ने मंगलवार को एक साथ जिले की कई दुकानों में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने ओवर रेटिंग, विशेष ब्रांड की शराब बेचने के प्रकरण बनाए।

साथ ही मिलावटी शराब शराब बेचने को लेकर सिविक सेंटर शराब दुकान के स्टाफ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी नवीन तोमर ने अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट आबकारी सचिव छत्तीसगढ़ शासन और राज्य आबकारी आयुक्त छग भेजी है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने भिलाई तीन स्थित कंपोजिट विदेशी मदिरा दुकान और बारो की शराब दुकान में छापामार कार्रवाई की।

इस दौरान उन्होंने शराब दुकान में भारी अनियमितताएं पाईं। जिसको लेकर आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी दुर्ग को जमकर फटकार लगाई है।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद जो अनियमितता पाई गई उसको लेकर आबकारी सचिव ने काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से जिला आबकारी अधिकारी को कहा है कि वो इस पर ध्यान दें और स्थिति को सुधारें।

प्रभारी सहायक आयुक्त दुर्ग को नोटिस जारी

आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि दुकान में ओवर रेटिंग की जो अनियमितता पाई गई है वो काफी गंभीर मामला है। ये कहीं ना कहीं आबकारी अधिकारी दुर्ग की लापरवाही के चलते हुआ है। इसको लेकर प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।

भिलाई सिविक सेंटर की दुकान में भी मिली ओवर रेटिंग

संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने मंगलवार को भिलाई सिविक सेंटर में संचालित शराब दुकान का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हें यहां टोल फ्री नंबर 1401 में ओवर रेटिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद टीम ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर सिविक सेंटर की देश मदिरा दुकान में भेजा।

उसने दुकान से देसी मदिरा प्लेन पाव के 12 शीशी खरीदा। तय रेट के अनुसार ग्राहक ने सेल्समैन को 960 रुपए दिए, लेकिन उसने उससे ओवर रेटिंग चार्ज जोड़ते हुए 1020 रुपए लिए। 60 रुपए ज्यादा लेने पर टीम ने ओवर रेटिंग का प्रकरण बनाया।

भिलाई में बिक रही मिलावटी शराब

संभागीय उड़नदस्ता टीम ने जब सिविक सेंटर भिलाई की शराब दुकान की जांच की तो पाया की वहां शराब में मिलावट करके उसे बेचा जा रहा था। टीम ने जांच के दौरान मेडऑफ प्रीमियम माल्ट विस्की के ढक्कन ढीले पाए। जब उसकी जांच की तो बोतल से विस्की लीक कर रही थी।

साथ ही दुकान में रखी 8 पेटी मेडऑफ प्रीमियम माल्ट विस्की की बोतलों का निरीक्षण कर 36 बोतलों को चिह्नित कर थर्मामीटर और हाईड्रोमीटर से जांच करने पर तेजी लगभग 40up होना पाया।

इससे साफ हुआ की शराब की बोतल में मिलावट की जा रही थी। इसके बाद टीम ने यहां मिलावट का प्रकरण बनाकर वहां के सभी कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। इसके लेकर आबकारी सचिव ने कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह को इस पर ध्यान देने और सुधार करने के निर्देश दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.