जैविक विधि से उत्पादन कर अधिक लाभ कमाने की दी सलाह
Updated on
20-05-2023 10:01 PM
खरसिया । वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को मिलेट कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें मोटे अनाज रागी, कोदो, कुटकी आदि की कृषि कार्यमाला के बारे में कृषि वैज्ञानिक क्लेश पैंकरा ने विस्तार से बताया।
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नीलाम्बर सिदार ने कृषि विज्ञान केंद्र से आये हुए अतिथि वैज्ञानिकों का स्वागत एवं मिलेट मिशन के महत्व के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रायगढ़ के डॉ.बीएस राजपूत ने फसल अवशेष प्रबंधन, रागी कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा आदि फसलों के महत्व एवं क्षेत्र विस्तार के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में रबी फसल में रागी लगाने वाले कृषकों ने फसल प्रबंधन में आ रही समस्याओं से वैज्ञानिकों को अवगत कराया। वहीं वैज्ञानिकों ने उचित समाधान दिया।
डॉ.राजपूत ने फसल उत्पादन में लागत कम करने एवं जैविक विधि से उन्नत कतार पद्धति से करने और ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कर लाभ कमाने हेतु कृषकों को सलाह दी।
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …