अफगानिस्तान Vs न्यूजीलैंड:अफगानों ने वनडे वर्ल्ड कप में किए उलटफेर, कीवी टीम को कभी नहीं हरा सके

Updated on 07-06-2024 01:00 PM

साल 2023, भारत में दुनिया की टॉप-10 टीमों के बीच वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ODI वर्ल्ड कप खेला गया। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान से किसी को मैच में जीत की उम्मीद नहीं थी। कई दिग्गजों का मानना था कि टीम 2019 की तरह ही टूर्नामेंट में सभी मैच हारेगी।

अफगानिस्तान अपने शुरुआती दो मैच हारा और टीम के लिए 2019 वर्ल्ड कप से चल रहा हार का सिलसिला कायम रहा। हालांकि, अफगानिस्तान ने हार नहीं मानी और उलटफेर का दौर शुरू कर दिया। टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल की दावेदारी ठोक दी। फिर, टीम की उम्मीदें ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाकर खत्म कर दी।

हालांकि, अफगानिस्तान के चले इन उलटफेरों से भरे लगातार मैचों के बीच एक टीम थी, जिसने अफगानिस्तान को बड़ी शिकस्त दी। वो थी न्यूजीलैंड। कीवियों ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराया था। आज उसी अफगानिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होने जा रहा है। अब तक अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का इंतजार है।

टीम को वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 हार और एक शिकस्त टी-20 वर्ल्ड कप में मिली।

दोनों टीमों के इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स से पहले मैच डिटेल्स…

अफगानिस्तान Vs न्यूजीलैंड 8 जून, प्रोविडेंस स्टेडियम, गयाना टॉस: 4:30 AM, मैच स्टार्ट : 5:00 AM

टी-20 में एक बार भिड़ी हैं दोनों टीमें
टी-20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच इकलौता मुकाबला साल 2021 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले में भी अफगानिस्तान करारी हार से बच गई थी। हालांकि, मुकाबला न्यूजीलैंड ने ही जीता था।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड महज 56 के स्कोर पर 4 विकेट ले चुका था। अफगानिस्तान नाजुक स्थिती में था। टीम को यहां नजीबुल्लाह जादरान ने बचाया था। उन्होंने पांचवें नंबर पर आकर 48 बॉल में 73 रन बनाए और अफगानिस्तान की पारी को 128 रन के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। हालांकि, न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में 8 विकेट रहते आसान चेज कर लिया था।

मैच की अहमियत- टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड का पहला मैच है। वहीं, अफगानिस्तान का दूसरा। अफगानिस्तान की टीम युगांडा के खिलाफ पहला मुकाबला जीतने के बाद विनिंग मोमेंटम के साथ आएगा। अफगानिस्तान अगर जीता तो सुपर-8 में जगह बनाने की दावेदारी कर सकता है।

टॉस का रोल- मौजूदा टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को इस मैदान पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलेगा, वहीं बीच के ओवरों में स्पिनर उपयोगी साबित हो सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

न्यूजीलैंड

1. फिन एलन - पिछले 12 महीनों में फिन एलन ने न्यूजीलैंड के लिए शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, 167 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की। वे पिछले 1 साल में शतक लगाने वाले इकलौते कीवी बल्लेबाज है।
2. टिम साउदी- टिम साउदी ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा विकेट लिए है। उनके नाम 16 मैचों में 23 विकेट हैं।
3.जेम्स नीशम- IPL से गायब, जेम्स (जिमी) नीशम भी वर्ल्ड कप में नजर आएंगे। नीशम ने न्यूजीलैंड के लिए 10 मैचों में 156 रन बनाए हैं।

अफगानिस्तान

1.इब्राहिम जादरान- इब्राहिम पिछले 12 महीनों में टीम के टॉप स्कोरर है। 15 मैचों में उन्होंने 444 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है।
2. अजमतुल्लाह ओमरजई - पिछले 1 साल में टीम के टॉप विकेटटेकर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट लिए। साथ ही 166 रन भी बनाए।
3. रहमनुल्लाह गुरबाज- विकेटकीपर बल्लेबाज गुरबाज के ने पिछले 15 मैचों में 433 रन बनाए हैं।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट।

अफगानिस्तान : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.