अफगानिस्तान ने 117 रन से जीता तीसरा वनडे:आयरलैंड को 2-0 से सीरीज हराई, नबी को 5 विकेट

Updated on 13-03-2024 01:58 PM

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 117 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने वनडे सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया। 5 विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

विकेटकीपर बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज 15 मार्च से शुरू हो रही है।

अफगानिस्तान से गुरबाज की फिफ्टी
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 62 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। जादरान 22 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच साझेदारी टूटी।

उनके बाद रहमत शाह भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गुरबाज भी ज्यादा देर टिके नहीं और 51 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अजमतुल्लाह ओमरजई 4 रन बनाकर रनआउट हो गए। टीम ने 96 रन के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए।

कप्तान और नबी ने संभाला
100 रन के अंदर 4 विकेट गंवाने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी और मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान को संभाला। दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप की और टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया। नबी 48 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 97 रन की साझेदारी टूटी।

पांचवां विकेट गिरते ही अफगानिस्तान ने लगातार विकेट गंवाए। इकराम अलीखिल 2, नान्ग्याल खारोटी 10, अल्लाह घजनफर 5 और शहीदी 69 रन बनाकर आउट हो गए। फजलहक फारूकी और नावीद जादरान आखिर तक टिके रहे और टीम को ऑलआउट नहीं होने दिया।

मार्क अडायर को 3 विकेट
अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। मार्क अडायर ने 3 विकेट और बैरी मैक्कार्थी ने 2 विकेट लिए। एक-एक सफलता थियो वान वीरकोम, एंडी मैक्ब्राइन और हैरी टेक्टर को मिली। एक बैटर रनआउट भी हुआ।

आयरलैंड को स्टर्लिंग-कैम्फर ने दिलाई अच्छी शुरुआत
237 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड को तीसरे ही ओवर में झटका लगा। एंड्रयू बालबर्नी 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कप्तान पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैम्फर ने टीम को संभाल लिया। दोनों ने टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया।

स्टर्लिंग के आउट होते ही बिखरी आयरिश पारी
स्टर्लिंग 50 रन बनाकर मोहम्मद नबी का शिकार हुए और उनकी कैम्फर के साथ 73 रन की पार्टनरशिप टूट गई। उनके विकेट के बाद हैरी टेक्टर 93 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यहां से टीम ने 26 रन बनाने में आखिरी 7 विकेट गंवा दिए। कैम्फर 43 रन बनाकर आउट हुए, जबकि बाकी बैटर्स 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

अफगानिस्तान से मोहम्मद नबी को 5 और नान्ग्याल खारोटी को 4 विकेट मिले। एक सफलता फजलहक फारूकी को भी मिली।

टी-20 सीरीज 15 मार्च से
तीसरे वनडे में जीत के साथ अफगानिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। टीम ने पहला वनडे 35 रन से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही है। एकमात्र टेस्ट आयरलैंड ने 6 विकेट से जीता था। दोनों के बीच टी-20 सीरीज 15 मार्च से खेली जाएगी। सीरीज 18 मार्च तक चलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.