अफगानिस्तान के भारत दौरे का ऐलान! न्यू चंडीगढ़ में होगा ऐतिहासिक टेस्ट, जानें वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

Updated on 02-03-2026 05:31 PM
नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच अक्सर टी20 मुकाबले खेले जाते हैं, लेकिन जल्द ही अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज होने वाली है। बीसीसीआई ने भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जून 2026 में 1 टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी। यह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक ऐतिहासिक दौरा होने वाला है।

जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

अफगानिस्तान और भारत के बीच एकमात्र टेस्ट 6 से 10 जून 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। तीनों वनडे दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक एकमात्र टेस्ट खेला गया है। 2018 में बेंगलुरु में खेले गए इस टेस्ट में भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीत हासिल की थी। 107 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे थे।

कैसा रहा है हेड टू हेड का रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 वनडे खेले गए हैं। आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को खेला गया था। 4 वनडे मैचों में भारतीय टीम ने 3 में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा था। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाला है। आईपीएल के बाद खेली जाने वाली इस सीरीज के साथ दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुटेगी।अफगानिस्तान टीम का टी20 विश्व कप 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। पिछले टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान इस बार सुपर-8 में भी जगह नहीं बना सकी। टीम को जोनाथन ट्रॉट की जगह रिचर्ड पायबस के रूप में नया कोच भी मिल गया है। विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान टीम फिर से कैसे अपने आप को खड़ा करती है, इस पर दुनिया की अन्य टीमों की नजर है। भारत के खिलाफ होने वाले दौरे से निश्चित रूप से टीम को फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.