एयरपोर्ट से डर, 2 महीने ब्रश नहीं, 6 महीने असहनीय दर्द... शिखर धवन से खेले ऋषभ पंत ने कई राज

Updated on 28-05-2024 05:28 PM
नई दिल्ली: भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया है कि भयानक दुर्घटना में चोटिल होने के बाद वह हवाई अड्डे में जाने में हिचक रहे थे क्योंकि वह व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस थे। दिसंबर 2022 में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भयानक कार दुर्घटना में 26 साल के पंत को कई चोटें लगी थीं। पंत की जान तो बच गई लेकिन उन्हें घुटने का बड़ा ऑपरेशन कराना पड़ा और विस्तृत रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा।

पंत ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के टॉक शो ‘धवन करेंगे’ में कहा, ‘यह दुर्घटना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। इसके बाद जब मैं होश में आया तो मुझे यह यकीन भी नहीं था कि मैं जिंदा हूं लेकिन भगवान ने मुझे बचा लिया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं हवाई अड्डा नहीं गया क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर लोगों का सामना करने को लेकर नर्वस था। मैं दो महीने तक अपने दांत भी साफ नहीं कर पाया और छह से सात महीने तक मैंने असहनीय दर्द का सामना किया।’

इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल में संपन्न आईपीएल में 14 महीने बाद वापसी की और अच्छी फॉर्म में नजर आए। उन्होंने खुलासा किया, 'जब मैं इसके बाद उठा, तो मुझे यह भी यकीन नहीं था कि मैं जीवित रह पाऊंगा या नहीं, लेकिन भगवान ने मुझे नया जीवन दिया। मैं दो महीने तक अपने दांत भी साफ नहीं कर सका और छह से सात महीने तक मुझे पीड़ा झेलनी पड़ी। मैं व्हीलचेयर में लोगों का सामना करने से घबरा रहा था। यह घोषणा होने के बाद भी कि पंत इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, कई लोगों ने सवाल किया कि क्या वह वही बल्लेबाज होंगे जो पहले हुआ करते थे, और क्या विकेटकीपिंग कर पाएंगे।

पंत ने शानदार वापसी के बाद सभी सवालों को खारिज कर दिया और 13 पारियों में 40.55 की औसत से 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए। उन्होंने कहा, 'अब जब मैं क्रिकेट में वापसी कर रहा हूं, तो दबाव महसूस करने से ज्यादा मैं उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह दूसरी जिंदगी है, इसलिए मैं उत्साहित हूं लेकिन घबराया हुआ भी हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.