भड़क गया अफ्रीकी तूफानी तेज गेंदबाज…कहा, हम इंसान हैं या…

Updated on 20-12-2022 07:03 PM
साउथ अफ्रीका की टीम तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है. ब्रिसबेन के गाबा मैदान की तेज पिच पर कंगारूओं ने महज दो दिन में साउथ अफ्रीका को छह विकेट से शिकस्‍त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मैच में साउथ अफ्रीका के बैटर तो नाकाम रहे लेकिन, उनके गेंदबाजों ने मेजबान टीम का सख्‍त इम्तिहान लिया. खासतौर से कगिसो रबाडा ने. रबाडा ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में भी इतने ही विकेट लिए. पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के 16 विकेट गिरे, जिसमें से आधे रबाड़ा के नाम रहे. कगिसो ने अब एक मसले पर सख्‍त नाराजगी जाहिर की है.

दरअसल, दुनिया के शानदार तेज गेंदबाजों में शुमार रबाडा भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो मौजूदा वक्‍त में हद से ज्यादा क्रिकेट खेले जाने की बात कर रहे हैं. क्रिकेट डॉट काम एयू से बात करते हुए रबाडा ने कहा, मैं क्रिकेट से प्‍यार करता हूं और हमेशा खेलते हुए इसका आनंद  लेना चाहता हूं, लेकिन मैं झूठ भी नहीं बोलूंगा. आज हम जितना क्रिकेट खेल रहे हैं यह कभी-कभी बेहद कठिन हो जाता है. आखिरकार हम इंसान है. अंदाजा लगाइए कि जितने मैच आपके पास हैं क्या आप उन सभी को खेलने लिए तैयार हैं?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.