13 दिनों तक आईसीयू में उपचार, मरीज अब पूर्णत: स्वस्थ

Updated on 15-01-2025 12:48 PM

राजनांदगांव। शासकीय मेडिकल कालेज के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ के प्रयासों से जच्चा और बच्चा की जान बचाई गई। प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग में प्रसव पीड़ा में ग्राम कांकेतरा निवासी गनिता निषाद को भर्ती किया गया। मरीज की गर्भावस्था 39 सप्ताह 1 दिन थी एवं छह साल पूर्व ऑपरेशन द्वारा जचकी किया गया था। परीक्षण के आधार पर मरीज को बच्चादानी फटने की आशंका के कारण तुरंत ऑपरेशन में लिया गया एवं निश्चेतना विभाग द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जनरल एनेस्थिसिया दिया गया। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि मरीज की बच्चादानी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी एवं मरीज की स्थिति अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण गंभीर हो रही थी। बच्चे को गर्भ से बाहर निकाला गया, बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसे ट्यूब डालकर एनआईसीयू भेजा गया। मरीज की स्थिति को देखते हुए एवं मरीज की जान बचाने के लिए बच्चादानी को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया। लगभग 3 घण्टे के ऑपरेशन की प्रक्रिया दौरान मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर थी। मरीज को कृत्रिम श्वसन यंत्र एवं जीवन रक्षक दवाईयों में रखा गया तथा 4 बॉटल खून चढ़ाया गया। सभी दवाईयों एवं मशीन के साथ मरीज को शल्य चिकित्सा के बाद आईसीयू भेजा गया एवं कड़ी निगरानी में रखा गया। 24 घण्टे के अन्तर्गत मरीज की स्थिति में सुधार आया एवं मरीज मशीन से बाहर आ गई। शिशुरोग विशेषज्ञ के प्रयास द्वारा बच्चा भी खतरे से बाहर है। स्त्रीरोग एवं निश्चेतना विभाग के अथक प्रयास से 13 दिनों तक आईसीयू में उपचार पश्चात मरीज अब पूर्णत: स्वस्थ है एवं खतरे से बाहर है। मरीज एवं बच्चे का उपचार स्त्रीरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मीना आरमो, सह प्राध्यापक डॉ. सिद्धी सैनिक, सहायक प्राध्यापक डॉ. रत्ना रंगारी, सीनियर रेसीडेन्ट डॉ. अम्बालिका ठाकुर, निश्चेतना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गा कोसम, सह प्राध्यापक डॉ. स्मृति बंधु, शिशुरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कोसम एवं सभी पीजी, जूनियर डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ के सहयोग से पूर्ण हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.