3 दिन राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी:दिन का पारा बढ़ेगा, न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा

Updated on 26-02-2026 11:43 AM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन किसी जगह बारिश की मात्रा कम रही।

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में मौसम अधिकांश जिलों में शुष्क रहेगा।

क्या है मौजूदा मौसम प्रणाली

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर बनी ट्रफ लाइन अभी बनी हुई है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

रायपुर का स्थानीय मौसम

26 फरवरी को रायपुर शहर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

रायपुर में 1893 को पड़ी थी सबसे ज्यादा ठंड

रायपुर में फरवरी महीने में अब तक की सबसे ज्यादा ठंड 9 फरवरी 1893 को पड़ी थी। उस दिन तापमान सिर्फ 5 डिग्री तक गिर गया था। वहीं सबसे ज्यादा गर्म दिन 28 फरवरी 2009 रहा, जब तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था।

यानी फरवरी में भी कभी-कभी मई जैसी गर्मी पड़ सकती है। 4 फरवरी 1917 को सिर्फ 24 घंटे में 57.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह फरवरी के लिहाज से बहुत ज्यादा बारिश मानी जाती है। इसके अलावा 1901 में फरवरी महीने के दौरान कुल 118.9 मिमी बारिश हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.