31 साल बाद मालवा-निमाड़ के दिग्गज को मिली सीएम पोस्ट, मोहन यादव से पहले 5 नेताओं ने संभाला ये जिम्मा

Updated on 12-12-2023 12:25 PM
उज्जैन : मध्य प्रदेश में नए सीएम का ऐलान हो चुका है। मोहन यादव को सूबे की कमान सौंपी गई है। करीब 31 साल बाद मालवा-निमाड़ क्षेत्र से आने वाले किसी दिग्गज को मुख्यमंत्री की कमान मिली है। मालवा से आने वाले वो 6वें नेता हैं जिन्हें सीएम का जिम्मा सौंपा गया है। इनसे पहले सुंदरलाल पटवा को एमपी का मुख्यमंत्री बनाया गया था। वो 5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक एमपी के सीएम रहे। इससे पहले पटवा 1980 में भी तीन महीने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री रहे थे। अब मालवा से आने वाले उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को सीएम का जिम्मा मिला है।


मोहन यादव के नाम पर ऐसे लगी मुहर

भोपाल बीजेपी ऑफिस में सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जहां मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। खुद शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। डॉ. मोहन यादव वर्तमान में उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी हैं। एमपी विधानसभा चुनाव की 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 पर जीत दर्ज की थी। नेता चुनने के लिए सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई गई जहां सर्वसम्मति से मोहन यादव को दल का नेता चुना गया।

शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री थे मोहन यादव

मोहन यादव साल 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से विधायक बने थे। इसके बाद साल 2018 में फिर इसी विधानसभा सीट से विजयी हुए। उन्होंने 2 जुलाई 2020 को शिवराज सरकार मे उच्च शिक्षा मंत्री की शपथ ली थी। इस बार 3 दिसंबर 2023 को रिजल्ट आने पर वो लगभग 13000 मतों से उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से विजय घोषित हुए थे। वे उज्जैन के माधव महाविद्यालय के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आरएसएस में जिम्मेदारी निभाई।

मालवा के दिग्गज को यूं मिली स्टेट चीफ की नुमाइंदगी

बीजेपी ने उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के लिए तय किया है। 31 साल बाद मालवा क्षेत्र से आने वाले दिग्गज को एमपी सीएम का पद मिला है। इससे पहले सुंदरलाल पटवा 1990 से 1992 तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी उठाई थी। पटवा मनासा से चुनाव लड़ते थे, जो उस समय मंदसौर जिले में आता था। अब ये नीमच जिले की विधानसभा है।

मोहन यादव से पहले इन 5 नेताओं को मिली सीएम पद

मालवा-निमाड़ से जिन दिग्गजों को मुख्यमंत्री का पद मिला है, उनके नाम इस प्रकार हैं- सुंदरलाल पटवा, वीरेंद्र सकलेचा, कैलाश जोशी, प्रकाशचंद सेठी, भगवंतराव मंडलोई। सुंदर लाल पटवा करीब 31 साल पहले एमपी के सीएम थे। वो 5 मार्च 1990 को सूबे के मुख्यमंत्री चुने गए और 15 दिसंबर 1992 तक इस पद पर रहे। इससे पहले 20 जनवरी 1980 से 17 फरवरी 1980 तक भी वो सीएम रहे थे।

सुंदर लाल पटवा, वीरेंद्र सकलेगा, कैलाश जोशी रहे मुख्यमंत्री

मालवा-निमाड़ से आने वाले वीरेंद्र कुमार सकलेचा भी एमपी के सीएम रहे। वो जावद विधानसभा से विधायक थे। उन्होंने 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक सीएम पद संभाला। उनसे पहले कैलाश जोशी भी सीएम रहे। उन्होंने 26 जून 1977 से 17 जनवरी 1978 तक सूबे की कमान संभाली। उनका विधानसभा क्षेत्र बागली था। इनसे पहले इंदौर के विधायक प्रकाशचंद सेठी भी मुख्यमंत्री का जिम्मा उठा चुके थे। उनका कार्यकाल 23 मार्च 1972 से 22 दिसंबर 1975 तक था।

प्रकाश चंद सेठी, भगवंतराव मंडलोई ने भी संभाला था सीएम

मालवा-निमाड़ रिजन से आने वाले दिग्गजों में भगवंतराव मंडलोई भी हैं, जिन्हें एमपी का सीएम रहने का मौका मिला। वो खंडवा से विधायक थे। वो 12 मार्च 1962 से 29 सितंबर 1963 इस पद पर रहे। अब मालवा क्षेत्र से आने वाले मोहन यादव को बीजेपी ने एमपी की नई सरकार का जिम्मा सौंपा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.