एक सप्ताह के ब्रेक के बाद फिर बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, स्वर्ण भंडार तो झूम गया

Updated on 17-05-2025 12:23 PM
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो चुका है। इस बीच अपना स्वर्ण भंडार (Gold Reserve) तेजी से बढ़ा है। इसका असर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) पर भी पड़ा है। तभी तो बीते 9 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $4.553 billion की बढ़ोतरी हुई। इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार के घटने की खबर आई थी। उधर कंगाल पाकिस्तान के पास इस समय कितनी विदेशी मुद्रा (Pakistan Foreign Exchange Reserve) बची है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। क्योकि पाकिस्तानी स्टेट बैंक की वेबसाइट को भारत में इस समय देख पाना संभव नहीं है।

विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बढ़ोतरी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 9 मई 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $4.553 billion की शानदार बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, बीते सप्ताह अपने स्वर्ण भंडार में खूब वृद्धि हुई है। इसका असर अपने विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ा और यह अब बढ़ कर $690.617 billion तक पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 2 मई को अपने भंडार में $2.06 billion की कमी हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.