अब्दु और साजिद के बाद क्या सुम्बुल तौकीर खान भी आ जाएंगी बिग बॉस 16 से बाहर? जानिए वायरल दावे का सच

Updated on 17-01-2023 09:02 PM
आपकी प्यारी और खट्टी 'इमली' सुम्बुल तौकरी खान इस समय बिग बॉस 16 का हिस्सा हैं। 106 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी-भी वह खुलकर सामने नहीं आ पाई हैं। वह मंडली का हिस्सा बनकर धीरे-धीरे यहां तक तो पहुंच गई हैं लेकिन अब खबर आ रही है कि वो साजिद खान और अब्दु रोजिक के बाद वॉलेंट्री एग्जिट लेने जा रही हैं। इस बात को जोरों-शोरों से वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनके पापा हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है। हम दूध का दूध और पानी का पानी कर देते हैं।
दरअसल, कुछ मीडिया पोर्टल्स और यूट्यूब चैनल इस तरह की खबरें फैला रहे हैं कि Sumbul Touqeer Khan अब Bigg Boss 16 से बाहर आने वाली हैं। ये फैसला उनका खुद का है। वह Voluntarily Exit लेने जा रही हैं। 19 साल की कलाकार सलमान खान के शो से अब बाहर आ जाएंगी और ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पापा तौकीर हसन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। इसलिए बिग बॉस हाउस से रात में ही बाहर आ सकती हैं।

सुम्बुल तौकीर हो जाएंगी बिग बॉस 16 से बेघर?

अब इन दावों की सच्चाई क्या है खुद पापा ने बताया है। उन्होंने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उसमें कहा है- नमस्कार। आज सुबह से लगातार मुझे मैसेज आ रहे हैं। कॉल्स आ रहे हैं। मुझे पता चला है कि कुछ पोर्टल्स पर और यूट्यूब पर ये खबर चलाई जा रही है कि मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। और इसीलिए सुम्बुल वॉलेंट्री एग्जिट ले रही है।

सुम्बुल के बेघर होने का फैक्ट चेक

सुम्बुल के पापा ने आगे कहा- मैं आप सबको बता दूं कि ये न्यूज एकदम फेक है। देख सकते हैं कि मैं एकदम ठीक हूं। मैं एकदम परफेक्ट हूं। मुझे कुछ नहीं हुआ है। बहुत चंगा हूं। मेरे ख्याल से ये थोड़ा कंफ्यूजन क्रिएट किया जा रहा है। आप किसी भी अफवाहों में बिलकुल न फंसे और सुम्बुल को लगाकार वोट करें। आपकी दुआओं से मैं अभी 100 साल और जीयूंगा।

सुम्बुल तौकीर हैं इस हफ्ते नॉमिनेट

बता दें कि इस बार घर से बेघर होने के लिए जो-जो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं, उसमें टीना दत्ता, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा और सुम्बुल तौकीर खान का नाम शामिल है। ऐसे में लोग यही कयास लगा रहे हैं कि उनका एविक्शन कंफर्म है। इसके अलावा एकता कपूर 'नागिन 7' के लिए भी घर में जाएंगी और नई लीड को तलाशेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.