कोलकाता की घटना के विरोध में भोपाल में एम्स के बाद हमीदिया के डॉक्टर भी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Updated on 16-08-2024 01:39 PM
भोपाल। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद नृशंस हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। भोपाल में एम्स के रेसिडेंट डॉक्टर्स पिछले चार दिन से हड़ताल पर हैं। अब इनके समर्थन में हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

काली पट्टी बांधकर जताया था विरोध

गुरुवार रात 12 बजे से गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमएसी) के 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर (जूडा) ने काम बंद कर दिया। हड़ताल के दौरान जूनियर डॉक्टर्स सिर्फ इमरजेंसी में सेवाएं देंगे, ताकि मरीजों के इलाज में परेशानी न हो। इसके अलावा ओपीडी समते अन्य विभागों में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। इससे पहले डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्‌टी बांधकर विरोध जताया था। इसके अलावा 12 अगस्त को जीएमसी में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च भी निकाला था।

ये हैं डॉक्टरों की मांग

डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता में हुई घटना बेहद दुखद और परेशान करने वाली है। हमारी मांग है कि मृतका के स्वजन को पर्याप्त मुआवजा मिले। घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी जांच की हो और दोषियों को कड़ा दंड मिले। इसके अलावा हम डॉक्टरों के लिए उचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी डॉक्टरों के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की मांग करते हैं।

डॉक्टरों की छुटि्टयां कैंसल

इधर, जूडा की हड़ताल को देखते हुए जीएमसी के डीन डॉ. एन सिंह ने सभी डॉक्टरों की छुटि्टयां कैंसल कर दी हैं। इसके साथ ही मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश सभी विभागों के प्रभारियों को दिए हैं। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में मेडिकल इंटर्न को भी तैनात किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.