ऐमजॉन के बाद गूगल से भी आगे निकली Nvidia, जानिए अब कौन-कौन रह गया है उससे आगे

Updated on 15-02-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: एआई चिप्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) अब दुनिया की चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। दो दिन में उसने दो बड़ी टेक कंपनियों को पीछे छोड़ा है। मंगलवार को इसका मार्केट कैप जेफ बेजोस की ऐमजॉन से आगे निकल गया था। बुधवार को एनवीडिया ने गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि मंगलवार को ही कुछ समय के लिए यह अल्फाबेट से आगे निकल गई थी लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में यह पिछड़ गई थी। लेकिन बुधवार को एनवीडिया के शेयरों में 2.46% तेजी आई और यह 1.825 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई। दूसरी ओर अल्फाबेट के शेयरों में बुधवार को 0.53% तेजी आई और वह 1.820 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई।

एनवीडिया के शेयरों में इस साल अब तक 49% तेजी आई है जबकि पिछले साल यह 239% चढ़ा था। दुनियाभर में एआई का चलन तेजी से बढ़ रहा है और यही वजह है कि एआई चिप्स बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी आ रही है। इसका सबसे ज्यादा फायदा एनवीडिया को ही हो रहा है। कंपनी के सीईओ जेंसन हुआंग ने हाल में कहा था कि एआई टेक्नोलॉजी को डेमोक्रेटाइज करना जरूरी है। दुनिया में हर कहीं सॉवरेन एआई मूवमेंट हो रहा है और हर देश को अपना डेटा प्रोटेक्ट करने की जरूरत है। एनवीडिया की स्थापना ताइवान में पैदा हुए जेनसन हुआंग ने साल 1993 में की थी। कंपनी में उनकी 3.5% हिस्सेदारी है। हुआंग 65.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं।

कौन-कौन है एनवीडिया से आगे

companiesmarketcap.com के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट 3.042 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है। आईफोन बनाने वाली कंपनी ऐपल 2.843 ट्रिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको 2.062 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में मार्क जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स 1.206 ट्रिलियन डॉलर के साथ सातवें और वॉरेन बफे की हैथवे बर्कशायर 865.24 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मेकर कंपनी टेस्ला 601.00 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ 11वें नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.