अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम:2 रुपए लीटर इजाफा करने का फैसला, फुल क्रीम दूध अब 68 रुपए में मिलेगा

Updated on 03-06-2024 01:56 PM

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 3 जून से दूध के दाम दो रुपए प्रति बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि टोंड दूध की कीमत 54 रुपए से बढ़ाकर 56 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

मदर डेयरी ने डेयरी किसानों से कच्चे दूध की कंपनी की खरीद लागत में इजाफे को कीमतों में बढ़ोतरी का जिम्मेदार ठहराया। मदर डेयरी ने कहा है कि पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद हमने नहीं बढ़ाए थे। इसके अलावा, पूरे देश में गर्मी से दूध उत्पादन पर और असर पड़ने की संभावना है।

अमूल ने भी आज से बढ़ाए दाम
अमूल ने भी आज यानी 3 जून से दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने कहा है कि अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल फ्रेश की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

पिछली बार फरवरी-2023 में बढ़ाए थे दाम
अमूल ने दूध की कीमतों में 15 महीने बाद बढ़ोतरी की है। इससे पहले फरवरी 2023 में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दूध की कीमतें बढ़ाने को लेकर अमूल ने कहा था कि, 'पिछले साल की तुलना में पशु चारे की कीमत ही करीब 20% बढ़ चुकी है।
इनपुट लागत में बढ़ने के कारण हमारी मेंबर यूनियन ने किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 8-9% की बढ़ोतरी की है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.