अतीक अहमद के बाद अब मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेंगे गरीबों के घर, जानिए क्‍या चल रही तैयारी

Updated on 10-10-2023 12:47 PM
लखनऊ: माफिया मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के कब्जे से मुक्त करवाई गई डालीबाग स्थित निष्क्रांत जमीन पर जरूरतमंदों के लिए आवास बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शासन ने भी जमीन पर आवास निर्माण को हरी झंडी दे दी हैं। एलडीए अफसरों के अनुसार जमीन पर आवास के साथ ही पार्क समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। इससे पहले योगी सरकार ने प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद के कब्‍जे से मुक्‍त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाया था।

एलडीए वीसी ने 7 जुलाई 2023 को डीएम सूर्यपाल गंगवार को पत्र लिखकर मुख्तार और उनके परिवार के कब्जे से मुक्त करवाई गई 2327.54 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क उपलब्ध करवाने की मांग रखी थी। इसमें कहा गया था कि जमीन मिलने पर सबको आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लिए 72 आवास बनवाए जाएंगे। एलडीए ने 2020 में जमीन पर हुए अवैध निर्माण ध्वस्त करवाए थे। इसके बाद मामला शासन में गया और मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया था। राज्यपाल की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने पांच अक्टूबर को एलडीए वीसी को पत्र भेजा कर आवास बनाने की मंजूरी दे दी हैं।

बनेगी लिंक रोड और पार्क


एलडीए के अफसरों ने बताया कि अपार्टमेंट के पास ही लिंक रोड बनाई जाएगी जो 1090 चौराहा स्थित गोमती पार्क के पास बंधे से जोड़ी जाएगी। इससे सीएम आवास से बल्लू अड्डे जाने वालों को राहत मिलेगी। डीजीपी ऑफिस के पीछे होते हुए लिंक रोड से सीधे बालू अड्डा पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही पार्क भी बनवाया जाएगा।

तीन ब्लॉक में बनेंगे 72 फ्लैट्स


एलडीए से मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर तीन ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा। दो में 20-20 और एक में 32 फ्लैट्स बनवाए जाएंगे। इसके लिए ले-आउट बनवाया जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।

हटेगी अवैध झुग्गी बस्ती


एलडीए ने 1090 चौराहे से बालूअड्डे चौराहे और आस-पास अवैध रूप से बनी झुग्गी बस्ती हटवाने की भी बात कही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही बस्ती में रहने वालों को आश्रयहीन मानते हुए पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.