चितौड़गढ़ में भाजपा के बाद कांग्रेस में भी दो सीटों पर बवाल, टिकट नहीं मिलने पर यह प्रत्याशी लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव

Updated on 02-11-2023 02:48 PM
चित्तौड़गढ़/जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक पार्टियों में असंतोष दिखाई दे रहा है। बीजेपी की तरह कांग्रेस में भी टिकट वितरण को भी चित्तौड़गढ़ में भी विरोध प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की चौथी लिस्ट में चित्तौड़गढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर नाम की घोषणा हुई। इनमें में दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर विरोध उभर गया है। चित्तौड़गढ़ सीट से सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का टिकट काटने की आशंका के चलते समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं बड़ी सादड़ी में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के टिकट कटने से समर्थकों ने हाई कमान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। जिसमें उन्होंने टिकट बदलने की मांग की। अगर टिकट नहीं बदला तो, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

बड़ी सादड़ी में कांग्रेसी प्रत्याशी का पुतला जलाया

बीजेपी की तरह कांग्रेस में भी टिकट चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ी सादड़ी सीट पर पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी का टिकट काट दिया गया। उनकी जगह बद्री जाट को टिकट दिया गया है। इसको लेकर प्रकाश चौधरी के समर्थक कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर कांग्रेसी प्रत्याशी बद्री जाट का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन करते हुए 'गो बैक के नारे' लगाए। इसके अलावा समर्थकों ने हाई कमान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसमें उन्होंने टिकट बदलने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं होता तो प्रकाश चौधरी कांग्रेस से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

आनंदी राम के समर्थकों ने भी विरोध शुरू किया

चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस की चौथी लिस्ट आने के बाद बगावत के सुर लगातार उठ रहे हैं। जिले की कपासन सीट पर इस बार कांग्रेस ने दो बार के विधायक रह चुके शंकर लाल बैरवा को मौका दिया है। बैरवा 2008 और 2013 में कांग्रेस से विधायक रहे हैं। लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने आनंदी राम को अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार कांग्रेस ने आनंदी राम का टिकट काटते हुए फिर से शंकर लाल बैरवा पर विश्वास जताया है। इसको लेकर आनंदी राम के समर्थकों ने अपना विरोध शुरू कर दिया। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में भी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के टिकट काटने की आशंका के चलते उनके समर्थक विरोध कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.