तेहरान पर हवाई हमले करने के बाद इजरायल बोला- ‘ऑपरेशन पूरा’, अब ईरान ने खाई बदला लेने की कसम

Updated on 26-10-2024 01:37 PM
तेहरान । इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हमला बोला है। इजरायल की सेना IDF ने कहा है कि उन्होंने शनिवार सुबह ईरान के चुनिंदा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। कुछ घंटों बाद इजरायल की सेना ने खुलासा किया कि उनका ऑपरेशन पूरा हो गया है। वहीं ईरान ने बदला लेने की कमस खाई है।

इससे पहले शनिवार सुबह आईडीएफ ने कहा कि उसके यह हमले जारी रहेंगे। ईरान की राजधानी तेहरान में लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दिए। इजरायल की सेना के लगातार हमले कुछ घंटों तक जारी रहे। इनका जवाब देने के लिए ईरान के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इन लड़ाकू विमानों ने कहां के लिए उड़ान भरी है।


 इजरायल ने हमले से पहले अमेरिका को सूचना दी

  • इजरायल ने हमला करने से पहले अमेरिका को इसकी जानकारी दे दी थी। व्हाइट हाउस भी हालात पर नजर रखे हुए है। इस बीच, ईरान ने अपने यहां विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
  • इजरायल का यह ईरान पर सीधा हमला है। इससे पहले 1 अक्टूबर को ईरान ने इजरायल पर हमला बोला था। इसके बाद से आशंका थी कि इजरालय भी पलटवार कर सकता है।
  • ईरान की राजधानी तेहरान और आसपास के इलाकों में शनिवार तड़के विस्फोटों की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
  • इजरायल पर भी हमले के लिए तैयार ईरान

    इस बीच, ईरानी एजेंसी तस्नीम ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान भी इजरायली आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार था। अब ईरान के अधिकारियों का कहना है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इजरायल को भी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

    ऐसे हुई ईरान और इजरायल के बीच मौजूदा जंग की शुरुआत

    करीब एक साल पहले आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर बड़ा हमला बोला था। इसके जवाब में इजरायल फिलिस्तीन में कई हमले किए, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए।

  • हमास की टांगें तोड़ने के बाद इजरायल ने ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्ला पर निशाना साधा। ईरान में हिजबुल्ला के टॉप लीडर को निशाना बनाया। इस तरह इजरायल और ईरान आमने-सामने आए।

    जवाब में ईरान ने इस महीने के शुरू में तेल अवीव और इजरायली एयरबेस पर करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की। इसके बाद से आशंका बनी हुई है कि दोनों देशों की बीच युद्ध छिड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.