Chandrayaan-3 लैंडिंग के बाद चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र, स्वामी चक्रपाणि ने ये मांग कर दी

Updated on 28-08-2023 01:23 PM
लखनऊ: भारत चांद पर अपने चंद्रयान को उतार कर वैश्विक स्तर पर चर्चा में आ गया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बना भारत अपनी सफलता का जश्न मना रहा है। वहीं, इस मामले पर राजनीति के बाद अब धर्म के नाम पर भी बयान आने लगे हैं। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान के चांद की दक्षिणी ध्रुव के टच पाइंट को शिवशक्ति पाइंट का नाम दे दिया है। इसको लेकर कई प्रकार की बातें सामने आई हैं। वहीं, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने तो पूरे चांद को ही हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की मांग की है। स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और जहां पर चंद्रयान की लैंडिंग हुई है, उस स्थल को राजधानी घोषित की जाए।

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत सरकार से यह मांग की है। उन्होंने कहा कि चांद पर अन्य धर्मों की ओर से दावा किए जाने से पहले सरकार को अपना स्वामित्व जताना चाहिए। केंद्र सरकार से उन्होंने मांग की कि संसद इस आशय का एक प्रस्ताव पारित करे। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि भारतीय संसद चंद्रमा को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित करने का प्रस्ताव पारित करे। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल शिव शक्ति पॉइंट को इसकी राजधानी के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी जिहादी मानसिकता वाला आतंकवादी वहां न पहुंच सके।


कारनामों की होती रही है चर्चा

स्वामी चक्रपाणि की चर्चा उनकी विचित्र हरकतों के लिए होती रही है। विवादित बयानों के जरिए वे चर्चा में बने रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने दिल्ली में गोमूत्र पार्टी का आयोजन कर हर किसी को हैरान कर दिया था। 2020 के इस कार्यक्रम में कोरोना से बचने के लिए उन्होंने और हिंदू महासभा के सदस्यों ने गोमूत्र पिया था। उस समय उनका एक बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना का वायरस जानवरों को मारने और खाने वाले लोगों के कारण आया है। उन्होंने कहा था कि आप जब किसी जानवर को मारते हैं तो एक प्रकार की ऊर्जा पैदा होती है जो उस स्थान के विनाश का कारण बनती है। उन्होंने विश्व के नेताओं को गोमूत्र का आयात करने की सलाह दी थी।

केरल बाढ़ पर भी दिया था विवादित बयान

स्वामी चक्रपाणि ने वर्ष 2018 में केरल में आई विनाशकारी बाढ़ पर भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में गोमांस खाने वालों को कोई मदद नहीं मिलनी चाहिए। इसको लेकर उस समय खासा विवाद शुरू हो गया था। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्मों और वेबसीरीज, गीतों आदि में हिंदू धर्म के अपमान के मामले को भी वे जोरदार तरीके से उठाते रहे हैं। इस प्रकार के कंटेंट की निगरानी के लिए उन्होंने अपने स्तर धर्म सेंसर बोर्ड की भी स्थापना कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.