Haryana में Congress की हार के बाद ट्रेंड हुआ Kamal Nath का नाम, हो रही भूपेंद्र हुड्डा से तुलना

Updated on 09-10-2024 01:06 PM

 इंदौर । हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम रहे कमल नाथ (Kamal Nath) का नाम चर्चा में है। कमल नाथ की तुलना हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और दो बार सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा से की जा रही है।


दरअसल, मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव और इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति लगभग एक जैसी थी। मध्य प्रदेश में पार्टी ने कमल नाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था, तो हरियाणा में पार्टी ने हुड्डा को फ्री हैंड दिया था।


  • मध्य प्रदेश का चुनाव कमल नाथ के नेतृत्व में लड़ा गया था, वहीं हरियाणा में हुड्डा ही सर्वेसर्वा थे। टिकट वितरण में भी दोनों नेताओं का ही फैसला अंतिम माना गया।
  • दोनों नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत और सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त थे। इसका सबसे बड़ा कारण था एंटी-इनकंबेंसी का फैक्टर। अन्य मुद्दे भी हावी थे।
  • मध्य प्रदेश में जहां 15 साल से शिवराज सिंह चौहान की सरकार थी। वहीं हरियाणा में 10 साल के भाजपा राज में अधिकांश समय मनोहर लाल सीएम रहे।
  • दोनों राज्यों में मुद्दे एक जैसे थे। एंटी-इनकंबेंसी के अलावा कांग्रेस ने बेरोजगारी, किसानों की स्थिति और महिलाओं के खिलाफ अपराध को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ा।
  • हरियाणा में जहां हुड्डा ने अन्य नेताओं को दरकिनार किया। इससे कुमारी सैलजा नाराज रहीं। एमपी में भी दिग्विजय ने खुद को अलग-थलग पाया।
  • हरियाणा में हुड्डा के कारण आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हुई। एमपी में भी कमल नाथ ने समाजवादी पार्टी को एक भी सीट देने से इनकार कर दिया था।
  • मध्य प्रदेश और हरियाणा के नतीजों में समानता

    हरियाणा की तरह मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही थी। परिणाम आया तो पार्टी हैरान रह गई। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 163 सीट जीत ली और कांग्रेस को सिर्फ 66 सीट से संतोष करना पड़ा।

    हरियाणा का परिणाम भी ऐसा ही है। मध्य प्रदेश में हार के बाद कमल नाथ पर गाज गिरी थी। सवाल है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व हुड्डा के खिलाफ भी एक्शन लेगा?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.