नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्‍याशी आकाश ने भाजपा उम्‍मीदवार सुनील के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Updated on 24-10-2024 11:52 AM

रायपुर ।  रायपुर दक्षिण के विधानसभा चुनाव में अब भावनात्मक पहलुओं की भी एंट्री हो गई है। बुधवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा आमने-सामने आए।


इस दौरान एक दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा ने भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।


कांग्रेस प्रत्‍याशी आकाश ने इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जैसे सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अनुराग अग्रवाल के पैर भी छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह घटना राजनीति से इतर एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है।


2023 के चुनाव में बृजमोहन ने भी प्रतिद्वंदी से लिया था आशीर्वाद


यह सब कुछ उसी परंपरा को दर्शाता है, जो पिछले चुनावों में देखी गई थी। बृजमोहन अग्रवाल ने भी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान अपने प्रतिद्वंदी डॉ. महंत रामसुंदर दास के पास जाकर उनसे आशीर्वाद लिया था, और इसके बाद अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। बृजमोहन ने उस चुनाव में दक्षिण विधानसभा में प्रदेश की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की थी।

इसी तर्ज पर आकाश शर्मा ने भी सुनील सोनी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस चुनाव में प्रतिस्पर्धा के बावजूद एक स्वस्थ राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन


इस बीच, कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को एक नामांकन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। यह यात्रा गांधी मैदान से शुरू होगी और कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन भरने के बाद समाप्त होगी। कांग्रेस का यह कदम अपने आधार को मजबूत करने और चुनाव में अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


भाजपा की ओर से भी नामांकन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो संभवत: 25 अक्टूबर, यानी कि शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।


रायपुर दक्षिण विधानसभा में कब डाले जाएंगे वोट


रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव 13 नवंबर 2024 को आयोजित होगा, और इस उपचुनाव के लिए मतगणना 23 नवंबर 2024 को की जाएगी। यह सीट भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई है।


बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून 2024 को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, विधानसभा ने 21 जून 2024 को इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.