देश में MPOX का जानलेवा स्ट्रेन मिलने के बाद ऐक्शन में केंद्र, राज्यों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

Updated on 27-09-2024 05:01 PM
नई दिल्ली : अफ्रीका में तबाही मचाने वाला वायरस भारत पहुंच चुका है। हाल ही में केरल में क्लेड 1बी एमपॉक्स संक्रमण का मामला मिलने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एमपॉक्स बीमारी पर एक नई एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, भारत क्लेड 1बी एमपॉक्स संक्रमण का मामला दर्ज करने वाला तीसरा गैर-अफ्रीकी देश बन गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त, 2024 को घोषणा की थी कि एमपॉक्स बीमारी का वर्तमान प्रकोप अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) था। मंत्रालय ने राज्यों को स्वास्थ्य सुविधाओं में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों का आकलन करने का निर्देश दिया है। इसकी समीक्षा राज्य और जिला दोनों स्तरों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

मंत्रालय ने संदिग्ध और पुष्ट दोनों मामलों के प्रबंधन के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन सुविधाओं की पहचान करने, ऐसी सुविधाओं में जरूरी सामान और ट्रेंड स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वयस्कों में एमपॉक्स क्लेड I की क्लीनिकल प्रेजेंटेंशन क्लेड II के समान ही है। हालांकि, क्लेड II संक्रमण की तुलना में क्लेड I में जटिलताओं की दर अधिक हो सकती है।

यह दूसरी बार है जब डब्ल्यूएचओ ने इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशंस, 2005 के तहत एमपॉक्स रोग से संबंधित पीएचईआईसी की घोषणा की है, जिस पर भारत भी हस्ताक्षरकर्ता है। 2002 में शुरू हुआ पिछला एमपॉक्स प्रकोप एमपॉक्स वायरस क्लेड II के कारण हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.