पहले शशांक सिंह को खरीदने के बाद नाम वापसी की मांग, अब टीम में किया स्वागत

Updated on 21-12-2023 02:15 PM

पंजाब किंग्स ने छत्तीसगढ़ के 31 साल के क्रिकेटर शशांक सिंह को खरीदने पर अपनी सफाई दी है। पंजाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- किंग्‍स स्‍पष्‍ट करना चाहता है कि खिलाड़ी हमेशा से हमारे खरीदारी लिस्‍ट में था। एक नाम के दो खिलाड़ी होने से थोड़ा कन्फ्यूजन हुआ था। हम शशांक सिंह को स्‍क्‍वाड में शामिल करके खुश हैं और हमारी सफलता में उन्‍हें योगदान देते हुए देखना चाहते हैं। वहीं शशांक सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम के प्रति आभार जताया। पोस्ट में लिखा- मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद।

क्या था मामला
दरअसल ऑक्शन में शशांक सिंह नाम के दो खिलाड़ी थे। एक 19 साल के, जिन्होंने अब तक तक लिस्ट ए के मैच नहीं खेले हैं। वहीं दूसरा 32 साल के छत्तीसगढ़ के रहने वाले खिलाड़ी, जिनके पास IPL का अनुभव था।

दुबई में 19 दिसंबर को IPL ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स ने छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शशांक सिंह को उनके बेस प्राइज 20 लाख में खरीद लिया था। जब शशांक का नाम ऑक्शनर मल्लिका सागर ने लिया था, तब किसी और फ्रेंचाइजी ने कोई रुचि नहीं दिखाई।

पंजाब किंग्स की ओर से प्रीति जिंटा ने बीड लगा दिया। शशांक पंजाब के हो गए। लेकिन कुछ ही पल में उन्हें ऐहसास हुआ कि वह जिस शशांक को लेना चाहते थे, वे यह नहीं है।

बाद में प्रीति जिंटा और नेस वाडिया समेत अन्य लोगों ने ऑक्शन करा रहीं मल्लिका सागर को इस बारे में बताया और खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मल्लिका सागर की ओर से साफ कर दिया गया कि एक बार बिकने के बाद खिलाड़ी का नाम वापस नहीं होगा। इस पूरे ड्रामे का लाइव टेलिकास्ट टीवी पर हुआ।

शशांक सिंह पहले राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयर डेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से खेल चुके हैं। बैटिंग ऑल राउंडर शशांक छत्तीसगढ़ के लिए खेले 55 टी 20 मैचों में 20.11 की औसत से रन बनाए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.