आटा, दाल-चावल के बाद अब अगरबत्ती और टूथब्रश भी बेचेगी सरकार अमेजॉन-फ्लिपकार्ट को टक्कर देने की तैयारी

Updated on 08-02-2024 02:11 PM
नई दिल्ली: सरकार ने अमेजॉन-फ्लिपकार्ट (Amazon-Flipkart) को टक्कर देने के लिए कमर कस ली है। सरकार अब आटा, दाल और चावल के बाद अगरबत्ती-टूथब्रश बेचने की तैयारी कर रही है। अभी सरकार इसकी योजना तैयार कर रही है कि किस तरह से पीडीएस शॉप (PDS Shops) यानी सरकारी राशन की दुकान पर कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री की जा सकती है। सरकार अभी इसकी टेस्टिंग कर रही है। सरकार के इस कदम से आने वाले दिनों में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट (Amazon-Flipkart) जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। सरकार की योजना आने वाले दिनों में ओएनडीसी के जरिए कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स की बिक्री करने की है। ओएनडीसी का टार्गेट ई-कॉमर्स में फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों के दबदबे को खत्म करने का है। दरअसल ओएनडीसी सरकार की ओर से तैयार एक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म है। अभी पीडीएस शॉप यानी सरकारी राशन की दुकानों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन की बिक्री की जाती है।

ऑनलाइन बाजार से जोड़ा जाएगा


सरकार राशन की दुकानों को ऑनलाइन बाज़ार से जोड़ने का पायलट प्रोजेक्ट चला रही है। इसका मतलब है कि अब आप राशन की दुकान से टूथब्रश, अगरबत्ती जैसी चीज़ें और कुछ ज़रूरी सामान ऑनलाइन भी खरीद कर सकेंगे। ये काम सरकार के अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी के ज़रिए होगा। अभी इसको हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर ज़िलों में ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। अगर सब ठीक रहा तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। इससे राशन दुकानदारों को फायदा होगा, क्योंकि उन्हें ज्यादा ग्राहक मिलेंगे और वो बड़े रिटेलर्स से भी आसानी से मुकाबला कर पाएंगे। जो लोग खुद ऑनलाइन शॉपिंग नहीं कर पाते हैं, वो भी राशन की दुकान से ऑनलाइन ऑर्डर दे सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.