मनरेगा से गाय शेड पाकर सुखराम अब दुग्ध व्यवसाय के साथ कृषि से कर रहे हैं उन्नति

Updated on 30-06-2023 09:37 PM

दंतेवाड़ा । जिले के विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम पंचायत हल्बारास के निवासी सुखराम आज सुखी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वे बताते है कि मनरेगा के तहत गाय शेड का निर्माण किया ह,ै शेड बन जाने से उनकी मुश्किलें आसान हो गई हैं गायों को शेड में ही रखने से बारिश, धूप, पशुओं की चोरी या अन्य माध्यमों से होने वाली क्षति से छुटकारा मिला है।

वे बताते है कि उनके पास 9 गाय है गायों के गोबर से वे खाद बना रहे है और निर्मित खाद को खेती बाड़ी में उपयोग में ला रहे है। साथ ही गायों से प्राप्त दूध को बेचकर लाभ भी अर्जित कर रहे वे बताते ह,ै की दूध बेचकर प्रति माह 5 से 6 हजार की आमदनी हो जाती हैं। जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो रही है है।

वे कहते है कि उन्होंने  इस प्रकार के लाभ की कल्पना पहले कभी नही की थी इससे पहले उनके जीवन कष्ट भरा रहा है। ग्रामीण परिवेश में रहकर खेती-बाड़ी के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते थे। जिससे उनकी आमदनी अच्छी नहीं होने के कारण मात्र जीवन की मूलभूत जरूरतें ही मुश्किल से पूरी हो पाती थी, बचत नहीं हो पाता था। उनके पास कुछ पशु थे जिनके लिए उचित रख-रखाव की व्यवस्था नहीं हो पा रहीं थी।

तब सुखराम को ग्राम पंचायत में होने वाले ग्राम सभा में इस बात की जानकारी मिली कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) से हितग्राहियों को गाय शेड निर्माण कार्य द्वारा लाभान्वित किया जाता है।  उन्होंने इस योजना का लाभ लेने की ठानी।

उन्होने ग्राम सभा से गाय गोठान निर्माण हेतु प्रस्ताव ग्राम पंचायत से पारित करवाया एवं कार्य हेतु निर्माण क्षेत्र का नक्शा खसरा की जानकारी पंचायत के माध्यम से जनपद पंचायत कुआकोंडा के मनरेगा शाखा को उपलब्ध करवाने के पश्चात तकनिकी सहायक द्वारा कार्यक्षेत्र का निरीक्षण कर तकनीकी प्राक्कलन तैयार किया गया एवं  कुछ समय पश्चात (एक लाख अठाईस हजार रूपये राशि 1.28  ) प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई।

कार्य की प्रशासकीय उपरांत कार्य देश प्राप्त होते ही ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच तथा मनरेगा के अधिकारी एवं तकनीकी सहायक के प्रयास से शीघ्रता से गाय शेड निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया । पशु शेड निर्माण के उपरांत सुखराम अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में पशुपालन का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है। आज भी अधिकतर कृषक पशुपालन व्यवसाय से जुड़े हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.