दूसरी शादी कर ली पहली वाली से नहीं काट पाएंगे किनारा, जानिए क्या बोला हाई कोर्ट

Updated on 03-08-2023 12:59 PM
कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने दूसरी शादी की है, तो उसे अपनी पहली पत्नी को आर्थिक रूप से भरण-पोषण करने का खर्चा देना होगा। हाई कोर्ट ने कहा कि यह पति की जिम्मेदारी बनती है कि वह दूसरी पत्नी को जीविका चलाने के लिए उसे खर्चा पानी दे। शंपा दत्त (पॉल) की एकल-न्यायाधीश पीठ ने अतिरिक्त सत्र अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें एक शख्स के जरिए पहली पत्नी को देने वाले खर्चे को 6,000 प्रति माह से घटाकर 4,000 रुपए कर दिया गया था। न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को बरकरार रखते हुए कहा, 'एक व्यक्ति जो (पर्सनल लॉ के तहत) दूसरी बार शादी कर सकता है, वह कम से कम 9 सालों तक पहली पत्नी को खर्चा देने के लिए बाध्य है।'

याचिकाकर्ता व्यक्ति की पहली पत्नीने सीआरपीसी (1973) की धारा 125 के तहत एक आवेदन दायर किया था, जिसमें अपने पति से भरण-पोषण की मांग की गई थी। पीड़ित पत्नी के मुताबिक, उनकी शादी 2003 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। लेकिन उसने दावा किया कि बाद में उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। साल 2012 में उसके पति और ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।

याचिकाकर्ता व्यक्ति की पहली पत्नी ने अदालत को बताया था कि जब उसे अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, तो उसके पास कोई स्वतंत्र घर या आय नहीं थी, यहां तक कि पति या उसके परिवार वालों ने खर्चा तक नहीं दिया था। 2016 में मालदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उस व्यक्ति को प्रतिमाह 6000 रुपए गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया था।

पति ने अपील की और साल 2019 में जज ने राशि घटाकर 4000 कर दी। यह संशोधन इसलिए हुआ क्योंकि पति के आए पर्याप्त नहीं थी। संशोधन को पलटते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा कि एक महिला जिसने लगन इमानदारी से और प्यार से अपने जीवन को इतने साल एक रिश्ते में दिया, वह तब तक पति की ओर से देखभाल की हकदार है, जब तक उसे इसकी जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.