
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ के द्वारा तहसील बिलाईगढ़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण में संलिप्त 03 मशीन एवं 04 वाहनों को जप्त कर थाना भटगाव, थाना बिलाईगढ़ एवं मशीनों को ग्राम कोटवार के सुरक्षार्थ में दिया गया है। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा छत्तीसगढ़ खनिज खनन, परिवहन एवं भण्डारण नियम 2009 के तहत् की गयी। तहसील सरसीवा के अंतर्गत ग्राम सोहागपुर डुरूमगढ़ एवं खपरीडीह मे स्वीकृत खनिज चूना पत्थर भंडारण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान संचालनकर्ता के द्वारा स्वीकृत क्षेत्र में अनियमितता एवं उल्लंघन पाए जाने के फल स्वरुप मेसर्स राज राजेश्वरी क्रशर उघोग सोहागपुर को सीलबंद की कार्रवाई की गई तथा जप्त खनिज को खदान मुंशी के सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ग्राम खपरीडीह में स्वीकृत भण्डारण मेसर्स संदीप स्टोन क्रशर स्थल का निरीक्षण किया गया तथा छत्तीसगढ़ खनिज खनन, परिवहन एवं भण्डारण नियम 2009 के तहत् अनियमिता एवं शर्तों के उल्लंघन फलस्वरुप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस तरह कुल 04 स्वीकृत क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें 01 खदान एवं 01 क्रशर पर सीलबंद की कार्यवाही कर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की प्रभावी रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही खनिज विभाग द्वारा की जा रही है।