Go First के बाद अब SpiceJet की बढ़ती मुश्किल, NCLT ने एयरलाइन को थमाया नोटिस

Updated on 09-05-2023 06:42 PM
नई दिल्ली: एविएशन रेगुलेटर (DGCA) ने एयरलाइन कंपनी Go First को अगले आदेश तक सीधे टिकटों की बुकिंग और बिक्री को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है। Go First की ओर से IBC के तहत फ्लाइट्स को अचानक से कैंसल करने और कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया को शुरू करने के मद्देनजर DGCA ने गो फर्स्ट को सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय तरीके से सेवा के संचालन को जारी रखने में उनकी विफलता के चलते कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार नोटिस पर एयरलाइन की ओर से दिए गए जवाब के आधार पर उसके एयर ऑपरेटर्स सर्टिफिकेट (एओसी) को जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि जब Go First से पूछा गया तो उसने कुछ भी कहने से इनकार किया। इससे पहले, एयरलाइन गो फर्स्ट ने 15 मई तक टिकटों की बिक्री को निलंबित कर दिया था और 12 मई तक उड़ानें रद्द कर दी थीं। गौरतलब है कि एयरलाइन ने NCLT के सामने इंसोल्वेंसी प्रोसेस के लिए एक याचिका दायर की है और उस पर जल्द सुनवाई की रिक्वेस्ट की है।

SpiceJet को बकाया भुगतान पर नोटिस

नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने सोमवार को एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को नोटिस जारी कर बकाया भुगतान नहीं होने का दावा करने वाली एक याचिका पर जवाब देने को कहा। लीज पर विमान देने वाली कंपनी एयरकैसल ने बीते 28 अप्रैल को यह याचिका दाखिल की थी। हालांकि स्पाइसजेट एयरलाइंस ने कहा कि इस सुनवाई का असर उनकी उड़ानों पर नहीं पड़ने वाला है। असल में स्पाइसजेट के कर्जदाता कंपनी एयरकैसल ने स्पाइसजेट के खिलाफ यह दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई है। लो कॉस्ट एयरलाइन को कर्ज देने वाली कंपनी एयरक्राफ्ट लेसर एयरकैसल (आयरलैंड) लिमिटेड के अलावा एक रिपोर्ट के अनुसार स्पाइसजेट के खिलाफ दो और कंपनियों ने दिवाला प्रक्रिया शुरू करने की याचिका दी है। इसमें विलिस लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन और एकर्स बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड है। विलिस लीज ने जहां 12 अप्रैल को अर्जी लगाई थी, वहीं एकर्स बिल्डवेल ने 14 फरवरी को। इस बारे में स्पाइसजेट की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.